NEET UG 2026 Result जारी, लुधियाना के Aryan Gupta और हरियाणा के Panshul Bansal बने टॉपर
Punjab/Haryana/Bihar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को NEET UG 2026 की दोबारा हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार लुधियाना के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने टॉप किया है। दोनों
Punjab/Haryana/Bihar: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार, 16 जुलाई 2026 को NEET UG 2026 की दोबारा हुई परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस बार लुधियाना के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पंशुल बंसल ने टॉप किया है। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए और 99.9999 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1 हासिल की है।
लुधियाना के 17 साल के आर्यन गुप्ता का परिवार डॉक्टरों का है। उन्होंने बताया कि उनकी दादी की कैंसर से मौत हो गई थी, इसलिए वह आगे चलकर ऑन्कोलॉजिस्ट बनना चाहते हैं। आर्यन ने अपनी तैयारी के लिए रोजाना 16 से 17 घंटे पढ़ाई की थी। वहीं, बिहार के आयुष भलोटिया ने 710 अंक हासिल कर AIR 4 प्राप्त किया है। आयुष ने कोटा में तैयारी की और रोजाना 6 घंटे की क्लास के अलावा 5 से 7 घंटे सेल्फ स्टडी की थी।
NTA के मुताबिक, 21 जून 2026 को हुई इस परीक्षा में करीब 20 लाख छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 11.21 लाख छात्र पास हुए हैं, जो अब मेडिकल, डेंटल और आयुष कोर्स में एडमिशन ले सकेंगे। खास बात यह है कि पास होने वाले छात्रों में 58 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं।
रिजल्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो 19 छात्रों ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए हैं, जबकि 138 छात्रों के नंबर 690 से ऊपर रहे हैं। टॉप करने वाले 99 प्रतिशत छात्र 17 से 19 साल की उम्र के हैं।
| कैटेगरी | क्वालीफाइंग कट-ऑफ (परसेंटाइल) | अंक (Marks) |
|---|---|---|
| अनरिज़र्व्ड (General) | 50th Percentile | 213 – 715 |
| OBC, SC, ST | 40th Percentile | 177 – 212 |
NTA ने उम्मीदवारों और अभिभावकों को चेतावनी दी है कि वे किसी भी फर्जी कॉल या वेबसाइट के झांसे में न आएं जो एडमिशन दिलाने या स्कोर बढ़ाने का वादा करते हैं। रिजल्ट और फाइनल आंसर की neet.nta.nic.in और nta.ac.in पर उपलब्ध है। अब जल्द ही 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।