Delhi HC पहुंची NEET-UG 2026 की छात्र की याचिका, आरोप लगाया कि NTA पोर्टल पर 3 बार बदले नंबर
Delhi: NEET-UG 2026 की परीक्षा देने वाले एक छात्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि रिजल्ट पोर्टल पर उसके नंबर 24
Delhi: NEET-UG 2026 की परीक्षा देने वाले एक छात्र ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की मूल्यांकन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। छात्र ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि रिजल्ट पोर्टल पर उसके नंबर 24 घंटे के अंदर तीन बार बदले गए। छात्र अब अपनी असली OMR शीट की मांग कर रहा है।
जानकारी के मुताबिक, NEET-UG 2026 की परीक्षा 21 जून 2026 को हुई थी और इसका रिजल्ट 16 जुलाई 2026 को घोषित किया गया था। छात्र का दावा है कि शुरू में पोर्टल पर उसके 650 नंबर दिख रहे थे, लेकिन दोबारा लॉग-इन करने पर यह स्कोर घटकर 500 हो गया। अगले दिन जब उसने फिर चेक किया, तो नंबर गिरकर सिर्फ 135 रह गए। छात्र ने आंसर की के आधार पर अपने नंबर 620 के आसपास होने का अनुमान लगाया था।
इस गड़बड़ी को लेकर छात्र ने NTA को कई ईमेल भेजे और RTI के जरिए अपने मूल्यांकन रिकॉर्ड और असली OMR शीट मांगी। 20 जुलाई को वह नई दिल्ली स्थित NTA ऑफिस भी गया, जहां अधिकारियों ने उसे कंप्यूटर स्क्रीन पर एक OMR शीट दिखाई। छात्र का कहना है कि वह शीट उसकी नहीं थी और उसने परीक्षा के दौरान वैसा नहीं भरा था।
एडवोकेट विनीत जिंदल के जरिए 29 जुलाई 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई। इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होने की उम्मीद है। हालांकि, NTA ने पहले अन्य मामलों में OMR शीट के गलत होने के आरोपों को खारिज करते हुए उन्हें डिजिटल रूप से बदला हुआ या AI जनरेटेड बताया था, लेकिन इस मामले में छात्र ने सीधे तौर पर ऑफिस में दिखाई गई शीट पर विवाद जताया है।