NEET Re-Exam कल, दोपहर 2 बजे से शुरू होगी परीक्षा; एडमिट कार्ड और जरूरी नियमों की पूरी लिस्ट देखें

Bihar: NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा कल 21 जून को होने जा रही है। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी घबराहट है, वहीं NTA ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि इस बा

Bihar: NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा कल 21 जून को होने जा रही है। परीक्षा का समय दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा। परीक्षा को लेकर छात्रों में काफी घबराहट है, वहीं NTA ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं ताकि इस बार कोई गड़बड़ी न हो।

छात्रों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे के बीच पहुंच जाएं। ध्यान रखें कि दोपहर 1:30 बजे के बाद एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे और किसी भी हाल में अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। इस बार NTA ने परीक्षा की कुल अवधि 195 मिनट रखी है, जिसमें अटेंडेंस और पहचान सत्यापन के लिए अतिरिक्त 15 मिनट जोड़े गए हैं ताकि छात्रों को पेपर हल करने के लिए पूरा समय मिले।

परीक्षा केंद्र पर जाने वाले छात्रों के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए गए हैं। केवल 21 जून के लिए जारी किया गया नया एडमिट कार्ड ही मान्य होगा, पुराना एडमिट कार्ड नहीं चलेगा। साथ ही, छात्रों को एक असली फोटो आईडी प्रूफ और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाना अनिवार्य है। कपड़ों के मामले में हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है। अगर कोई छात्र धार्मिक पोशाक या पूरी आस्तीन के कपड़े पहनकर आता है, तो उसे सुरक्षा जांच के लिए थोड़ा जल्दी पहुंचना होगा।

जरूरी जानकारी विवरण
परीक्षा की तारीख 21 जून, 2026
समय दोपहर 2:00 से शाम 5:15 तक
रिपोर्टिंग समय सुबह 11:00 से दोपहर 1:30 बजे तक
जरूरी दस्तावेज नया एडमिट कार्ड, मूल आईडी प्रूफ, 2 फोटो
प्रतिबंधित सामान इलेक्ट्रॉनिक सामान, भारी गहने, बंद खाना
अनुमति प्राप्त सामान पारदर्शी पानी की बोतल

सुरक्षा के लिहाज से इस बार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य किया गया है। फ्रिस्किंग के बाद छात्रों के फिंगरप्रिंट या चेहरे की पहचान की जाएगी। अगर किसी तकनीकी कारण से यह संभव नहीं होता है, तो छात्र लिखित अंडरटेकिंग देकर अंदर जा सकेंगे। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भरोसा दिलाया है कि किसी भी तरह की धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पिछले पेपर लीक मामले की जांच CBI कर रही है। अगले साल से NEET परीक्षा को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में ले जाने की तैयारी है।