Bihar के हाजीपुर में NEET परीक्षा में फर्जीवाड़ा, चचेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था सॉल्वर
Bihar/Hajipur: हाजीपुर के एक परीक्षा केंद्र पर NEET UG पुनर्परीक्षा-2026 के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। यहां एक युवक अपने चचेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था, जिसे बायोमेट्रिक जांच के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
Bihar/Hajipur: हाजीपुर के एक परीक्षा केंद्र पर NEET UG पुनर्परीक्षा-2026 के दौरान बड़ा फर्जीवाड़ा पकड़ा गया है। यहां एक युवक अपने चचेरे भाई की जगह परीक्षा दे रहा था, जिसे बायोमेट्रिक जांच के दौरान रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने आरोपी सॉल्वर को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
यह पूरी घटना 21 जून 2026 को हाजीपुर के G.A. इंटर स्कूल में हुई। परीक्षा के दौरान दोपहर करीब 3 बजे National Testing Agency (NTA) ने केंद्राधीक्षक अंजना सिंह को एक परीक्षार्थी के संदिग्ध होने की जानकारी दी और दोबारा बायोमेट्रिक जांच कराने को कहा। जब दोबारा अंगूठे के निशान लिए गए, तो वे रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए, जिससे धोखाधड़ी का खुलासा हुआ।
परीक्षा खत्म होने के बाद शाम 5 बजे अधिकारियों ने संदिग्ध को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में उसने बताया कि उसका नाम राम बहादुर राय (27 वर्ष) है और वह कटहरा थाना क्षेत्र के कैला जलालपुर गांव का रहने वाला है। वह अपने चचेरे भाई रवि रंजन कुमार (रोल नंबर-1503106191) की जगह परीक्षा देने आया था।
केंद्राधीक्षक की शिकायत पर नगर थाना हाजीपुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 और द पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
बिहार में इस मामले की जांच अब आर्थिक अपराध इकाई (EOU) भी करेगी। जांच टीम यह पता लगाएगी कि इस फर्जीवाड़े में बायोमेट्रिक स्टाफ या अन्य लोगों की क्या भूमिका थी। बता दें कि इससे पहले मई 2026 में पेपर लीक के कारण नीट यूजी परीक्षा रद्द हुई थी, जिसकी जांच CBI कर रही थी।