Delhi में खुला NDMC का पहला डिजिटल लाइब्रेरी, 1 करोड़ ई-बुक्स के साथ छात्रों को मिलेगी बड़ी मदद
Delhi: राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग पर New Delhi Municipal Council (NDMC) ने अपना पहला डिजिटल लाइब्रेरी ‘जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी’ शुरू किया है। शनिवार, 11 जुलाई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah
Delhi: राजधानी दिल्ली के मंदिर मार्ग पर New Delhi Municipal Council (NDMC) ने अपना पहला डिजिटल लाइब्रेरी ‘जयप्रकाश नारायण पब्लिक लाइब्रेरी’ शुरू किया है। शनिवार, 11 जुलाई 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने इसका उद्घाटन किया। यह लाइब्रेरी डिजिटल दौर में पढ़ाई करने वाले छात्रों और रिसर्च करने वालों के लिए एक बड़ा केंद्र बनेगा।
यह लाइब्रेरी तीन मंजिला इमारत में बनी है, जहाँ लोगों को करीब एक करोड़ डिजिटल किताबों (e-books) तक मुफ्त पहुंच मिलेगी। यहाँ आने वाले लोग फ्री वाई-फाई का इस्तेमाल कर सकते हैं, अपनी जरूरत का स्टडी मटेरियल डाउनलोड कर सकते हैं और रिसर्च का काम कर सकते हैं। लाइब्रेरी में किताबों को इश्यू करने और वापस करने का सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटेड रखा गया है। ई-लाइब्रेरी सेक्शन में 5 लाख से ज्यादा ई-बुक्स और एक डिजिटल कैटलॉग भी उपलब्ध है।
उद्घाटन के दौरान गृह मंत्री Amit Shah ने जयप्रकाश नारायण को एक दूरदर्शी विचारक बताया। उन्होंने दिल्ली सरकार से अपील की कि शहर की सभी लाइब्रेरी को आपस में जोड़ा जाए और उन्हें स्कूलों से लिंक किया जाए ताकि बच्चों में पढ़ने की आदत बढ़े। दिल्ली की मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने कहा कि यह लाइब्रेरी खास तौर पर उन छात्रों के लिए बहुत काम आएगी जो प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) की तैयारी कर रहे हैं।
इस आधुनिक नॉलेज सेंटर में डिजिटल किताबों के अलावा 32,000 फिजिकल किताबें भी रखी गई हैं। यहाँ एक ऑडिटोरियम, रिसर्च सेंटर, रीडिंग हॉल और बच्चों के लिए अलग सेक्शन बनाया गया है, जिसमें करीब 500 किताबें हैं। लाइब्रेरी की पहली मंजिल पर मुंशी प्रेमचंद और दिनकर की साहित्यिक रचनाओं को जगह दी गई है, साथ ही जयप्रकाश नारायण के जीवन और उनके विचारों को दिखाने के लिए खास कॉर्नर बनाए गए हैं। इस मौके पर NDMC चेयरमैन Keshav Chandra, वाइस चेयरमैन Kuljeet Chahal और PWD मंत्री Parvesh Verma भी मौजूद थे।