Delhi में लॉन्च हुआ ABHIGYAN ऐप, अब स्मार्टफोन से ही पकड़े जाएंगे अपराधी, NCRB ने जारी किया नया टूल
Delhi: पुलिस की जांच अब और तेज होगी क्योंकि NCRB ने ‘ABHIGYAN’ मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए पुलिसकर्मी अब अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके अपराधियों की पहचान कर सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री
Delhi: पुलिस की जांच अब और तेज होगी क्योंकि NCRB ने ‘ABHIGYAN’ मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च कर दिया है। इस ऐप के जरिए पुलिसकर्मी अब अपने स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके अपराधियों की पहचान कर सकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने नई दिल्ली में आयोजित 26वीं ऑल इंडिया फिंगरप्रिंट कॉन्फ्रेंस के दौरान इस ऐप की शुरुआत की।
यह ऐप असल में NAFIS (National Automated Fingerprint Identification System) का एक पोर्टेबल वर्जन है। इसमें करीब 1.3 करोड़ फिंगरप्रिंट्स का विशाल डेटाबेस मौजूद है। अब ग्राउंड पर तैनात पुलिसकर्मी किसी भी संदिग्ध के फिंगरप्रिंट्स को स्कैन कर चंद सेकंड में यह पता लगा सकेंगे कि वह व्यक्ति अपराधी है या नहीं। सुरक्षा के लिए इसमें टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन लगाया गया है ताकि डेटा सुरक्षित रहे।
गृह मंत्री Amit Shah ने बताया कि ABHIGYAN ऐप के साथ-साथ CrPI System, eProsecution 2.0 और eForensics 2.0 जैसे सिस्टम भी लाए गए हैं। इन कदमों से देश की आपराधिक न्याय प्रणाली को तकनीक से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने देशभर के DGP और पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे NAFIS जैसे डेटाबेस का पूरा इस्तेमाल करें ताकि अपराधियों को जल्दी पकड़कर उन्हें सजा दिलाई जा सके।
इस पूरी व्यवस्था में NCRB के Modus Operandi Bureau की भूमिका अहम होगी, जो अपराधियों के काम करने के तरीके का विश्लेषण करेगा। अब पुलिस को फिंगरप्रिंट मिलान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, बल्कि मौके पर ही रियल-टाइम पहचान हो सकेगी।