Bihar: नवादा के आवासीय विद्यालय के छात्र पहुंचे पटना, शिक्षकों पर लगाया मारपीट और जातिगत भेदभाव का आरोप

Bihar/Nawada: नवादा जिले के रजौली स्थित भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर पटना पहुंचे हैं। यहां छात्र बिहार के मुख्यमंत्री से मिलने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि स्कूल के कुछ शिक्ष

Bihar/Nawada: नवादा जिले के रजौली स्थित भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्र अपनी समस्याओं को लेकर पटना पहुंचे हैं। यहां छात्र बिहार के मुख्यमंत्री से मिलने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि स्कूल के कुछ शिक्षकों ने उनके साथ बुरा बर्ताव किया है, जिसके बाद उन्हें न्याय के लिए राजधानी तक आना पड़ा।

छात्रों ने बताया कि साल 2025 में दाखिले के बाद से ही स्कूल के 5 शिक्षकों ने उनके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से परेशान किया। आरोप है कि शिक्षकों ने उनके साथ जातिगत भेदभाव किया और गाली-गलौज की। छात्रों का यह भी कहना है कि जब उन्होंने मिड डे मील की खराब गुणवत्ता की शिकायत की, तो उसके बदले में उनके साथ मारपीट की गई।

छात्रों के अनुसार, उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत स्पीड पोस्ट के जरिए अधिकारियों को भेजी थी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी वजह से परेशान होकर छात्र अब सीधे मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताना चाहते हैं। फिलहाल इस मामले में स्कूल प्रशासन या सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।