Navi Mumbai के 18 साल के लड़के ने शुरू किया Space Science प्लेटफॉर्म, अब अंतरिक्ष की जानकारी होगी आसान

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के खारघर में रहने वाले 18 साल के युवा उद्यमी Jeet Santosh Bhaskar ने तकनीक की दुनिया में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने अपनी कंपनी Bronto Intelligence के तहत ‘Bronto Cosmos&#8

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के खारघर में रहने वाले 18 साल के युवा उद्यमी Jeet Santosh Bhaskar ने तकनीक की दुनिया में एक और बड़ा कदम बढ़ाया है। उन्होंने अपनी कंपनी Bronto Intelligence के तहत ‘Bronto Cosmos’ नाम से एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफॉर्म अंतरिक्ष विज्ञान और खगोल विज्ञान जैसी जटिल जानकारियों को आम लोगों तक पहुँचाने का काम करेगा।

Jeet Santosh Bhaskar की कंपनी Bronto Intelligence अब तीन अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रही है। Bronto Cosmos के आने से पहले कंपनी BrontoAI के जरिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और MSPConnect के जरिए किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की जानकारी दे रही थी। अब इस नए प्लेटफॉर्म के जरिए छात्रों, विज्ञान के शौकीनों और आम पाठकों को स्पेस एक्सप्लोरेशन और नई टेक्नोलॉजी के बारे में आसान भाषा में बताया जाएगा।

इस पहल के बारे में बात करते हुए Jeet Santosh Bhaskar ने कहा कि उनका मकसद तकनीक के जरिए लोगों को शिक्षित और सशक्त बनाना है। उनका मानना है कि किसी विषय के बारे में जितनी अधिक जानकारी होती है, वह उतना ही जादुई लगने लगता है। इसी सोच के साथ उन्होंने AI और खेती के बाद अब स्पेस साइंस के क्षेत्र में कदम रखा है।