Navi Mumbai में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को रौंदा, 2 की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के तलोजा इलाके में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक SUV ने सड़क किनारे चल रहे लोगों और वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई औ

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के तलोजा इलाके में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक SUV ने सड़क किनारे चल रहे लोगों और वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई और कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार एक वडा पाव के स्टॉल में भी जा घुसी।

यह घटना 7 जुलाई 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे तलोजा फेज-1 के सेक्टर 10 में हुई। पुलिस के मुताबिक, कार की रफ्तार बहुत ज्यादा थी और ड्राइवर ने अचानक नियंत्रण खो दिया। इस हादसे में स्कूटी सवार 32 वर्षीय नदीम खान की मौत हो गई। उनके अलावा एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए कामोठे के MGM अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रामदुलारे गुप्ता, शराफुद्दीन अली, सनी निषाद, विग्नेश पानसारे और मोहम्मद शेख शामिल हैं। इनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है जो ICU में भर्ती है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद की और उन्हें अस्पताल पहुँचाया।

तलोजा पुलिस के सीनियर इंस्पेक्टर प्रवीण भगत ने बताया कि CCTV फुटेज की मदद से आरोपी ड्राइवर की पहचान अराफात पटेल (22 वर्ष) के रूप में हुई है। वह तलोजा गांव का ही रहने वाला है और जिस SUV से हादसा हुआ वह उसके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। क्राइम इंस्पेक्टर सागर निकम ने कहा कि आरोपी की तलाश के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी थी।