Navi Mumbai में सड़क हादसे में 2 की मौत, 8 घायल, SUV ड्राइवर मौके से फरार

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के तलोजा इलाके में एक तेज रफ्तार SUV ने कई लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तलोजा फेज 1 के सेक्टर 9 में दोपहर करीब 12 बजे हु

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के तलोजा इलाके में एक तेज रफ्तार SUV ने कई लोगों को रौंद दिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तलोजा फेज 1 के सेक्टर 9 में दोपहर करीब 12 बजे हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सड़क पर चीख-पुकार मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ा।

पुलिस के मुताबिक, हादसे में स्कूटी सवार नदीम आजम खान (35) की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति की भी जान चली गई। इस दुर्घटना में शराफुद्दीन शाकिर अली, रामदुलारे रामसहाय गुप्ता, सनी महेंद्र निषाद, विग्नेश संतोष पांसारे और टेम्पो ड्राइवर मोहम्मद गुलफराज़ समेत आठ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को कामोथे के MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से दो-तीन की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

जांच में सामने आया है कि दुर्घटना करने वाली गाड़ी एक इलेक्ट्रिक SUV थी, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर MH 46 DA 4814 है। यह गाड़ी शब्बीर पटेल के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने बताया कि गाड़ी अराफात शब्बीर पटेल (23) चला रहा था, जो एक सिविल कॉन्ट्रैक्टर का बेटा है। हादसे के बाद अराफात गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

तलोजा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर सागर निकम ने बताया कि पुलिस अब फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है और उसे पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता चल सके कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या ड्राइवर की लापरवाही से। स्थानीय लोगों ने दावा किया था कि SUV एक मोटरसाइकिल का पीछा कर रही थी, लेकिन CCTV फुटेज में अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है।