Navi Mumbai के अंशुमन झिंगरान ने रचा इतिहास, दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष तैराक बने जिन्हें पार किया सात समंदर

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के 21 साल के अंशुमन झिंगरान ने पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने ‘ओशन्स सेवन’ (Oceans Seven) चैलेंज पूरा करके दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष तैराक होने का रिक

Maharashtra/Navi Mumbai: नवी मुंबई के 21 साल के अंशुमन झिंगरान ने पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने ‘ओशन्स सेवन’ (Oceans Seven) चैलेंज पूरा करके दुनिया के सबसे कम उम्र के पुरुष तैराक होने का रिकॉर्ड बना लिया है। अंशुमन ने 30 जून 2026 को जापान के त्सुगारु चैनल (Tsugaru Channel) को पार कर इस बड़ी उपलब्धि को हासिल किया।

अंशुमन झिंगरान नवी मुंबई के रहने वाले हैं। उन्होंने वाशी के फादर एग्नेल स्कूल से पढ़ाई की और फिलहाल वे वाशी के कर्मवीर भाऊराव पाटिल कॉलेज में डिग्री के तीसरे साल के छात्र हैं। इस उपलब्धि के साथ ही वे रोहन मोरे और प्रभात कोली के बाद यह चैलेंज पूरा करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं।

जापान में त्सुगारु चैनल को पार करना काफी मुश्किल था। वहां भूकंप और सुनामी की चेतावनी की वजह से देरी हुई, जिसके बाद उन्हें तैरने की अनुमति मिली। ठंडे पानी और खराब मौसम के कारण अंशुमन को 30 किलोमीटर के बजाय लगभग 50 किलोमीटर का लंबा रास्ता तय करना पड़ा। उन्होंने 12 घंटे और 39 मिनट में इस दूरी को पूरा किया।

ओशन्स सेवन एक बहुत ही कठिन चैलेंज है जिसे 2008 में स्टीवन मुनाटोन्स ने शुरू किया था। इसमें दुनिया के सात सबसे मुश्किल समुद्री रास्तों को बिना किसी मदद के तैरकर पार करना होता है। नियमों के मुताबिक तैराक केवल स्टैंडर्ड स्विम सूट, कैप, गॉगल्स और ईयरप्लग का इस्तेमाल कर सकते हैं, वेटसूट पहनना मना है।

चैनल का नाम तारीख और समय
नॉर्थ चैनल जुलाई 2023 (11 घंटे 28 मिनट)
कैटालिना चैनल अगस्त 2023 (8 घंटे 38 मिनट)
कुक स्ट्रेट जनवरी 2024 (6 घंटे 58 मिनट)
मोलोकाई चैनल अक्टूबर 2024 (14 घंटे 21 मिनट)
जिब्राल्टर स्ट्रेट मई 2025 (3 घंटे 51 मिनट)
इंग्लिश चैनल अगस्त 2025 (15 घंटे 49 मिनट)
त्सुगारु चैनल 30 जून 2026 (12 घंटे 39 मिनट)

अंशुमन की इस कामयाबी के पीछे उनके कोच गोकुल कामत, सल मिंटी-ग्रेवेट और रुतुजा उदेशि की मेहनत रही। उनके माता-पिता संदीप और किरण झिंगरान ने भी उन्हें पूरा सहयोग दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रभात कोली के नाम था, जिन्होंने 23 साल की उम्र में यह चैलेंज पूरा किया था।