Navi Mumbai में दो सड़क हादसों में 3 की मौत, ट्रेलर ने भाई-बहन को कुचला, बस ने पैदल यात्री को रौंदा
Maharashtra/Navi Mumbai: पनवेल सिटी पुलिस स्टेशन के इलाके में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। पहले हादसे में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया, जबकि दूसरे हादसे
Maharashtra/Navi Mumbai: पनवेल सिटी पुलिस स्टेशन के इलाके में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। पहले हादसे में एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचल दिया, जबकि दूसरे हादसे में एक प्राइवेट बस ने पैदल यात्री को टक्कर मार दी। दोनों ही घटनाएं बेहद दर्दनाक थीं और इलाके में डर का माहौल है।
पहला हादसा दोपहर करीब 12 बजे पनवेल-JNPT रोड पर हुआ। 18 साल का प्रशु भारद्वाज सिंह अपनी 20 साल की बड़ी बहन वंशिका भारद्वाज सिंह के साथ बाइक से उलवे जा रहा था। पनवेल तालुका के कोन गांव में इंडिया बुल्स रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के पास प्रशु ने बाईं ओर से ओवरटेक करने की कोशिश की, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक फिसल गई और दोनों भाई-बहन ट्रेलर के नीचे आ गए।
डीसीपी राहुल खाडे ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर शरीर के अवशेष बिखर गए थे, जिन्हें पुलिस ने इकट्ठा कर पनवेल उप-जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले ड्राइवर राजीव कुमार विजयशंकर को हिरासत में लिया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ दिया गया।
वहीं दूसरी घटना शुक्रवार रात करीब 8 बजे गोवा हाईवे पर पालसपे जंक्शन के पास हुई। एक 26 साल का युवक सड़क किनारे होटल में जाने के लिए हाईवे पार कर रहा था, तभी एक प्राइवेट ट्रेवल्स की लग्जरी बस ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस ड्राइवर घायल को अस्पताल ले जाने के बजाय मौके से फरार हो गया। पुलिस ने युवक को पनवेल उप-जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने अज्ञात बस ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।