Navi Mumbai Metro में तकनीकी खराबी से थमी रफ्तार, सुबह ऑफिस जाने वाले यात्री हुए परेशान

Maharashtra: नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 में सोमवार सुबह एक तकनीकी खराबी आने की वजह से करीब 20 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं। यह घटना सुबह 8:30 बजे के आसपास हुई, जब ऑफिस और कॉलेज जाने वालों की भारी भीड़ होती है। नवंबर 2023 में श

Maharashtra: नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 में सोमवार सुबह एक तकनीकी खराबी आने की वजह से करीब 20 मिनट तक सेवाएं बाधित रहीं। यह घटना सुबह 8:30 बजे के आसपास हुई, जब ऑफिस और कॉलेज जाने वालों की भारी भीड़ होती है। नवंबर 2023 में शुरू हुई इस मेट्रो सेवा में यह पहली बार हुआ है कि किसी तकनीकी समस्या के कारण यात्रियों को इस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह समस्या तब सामने आई जब ट्रेन Pendhar से CBD-Belapur की तरफ जा रही थी। इस वजह से Belpada के पास RBI कॉलोनी मेट्रो स्टेशन पर सैकड़ों यात्री फंस गए। ट्रेन के अंदर मौजूद यात्रियों को मोटरमैन ने अनाउंसमेंट के जरिए तकनीकी खराबी की जानकारी दी और उन्हें सावधानी से नीचे उतरकर अगली ट्रेन का इंतजार करने को कहा।

करीब 8:50 बजे खराबी को ठीक कर लिया गया, जिसके बाद यात्री उसी ट्रेन से अपनी यात्रा फिर से शुरू कर सके। हालांकि, CBD-Belapur पहुंचने से पहले एक बार फिर करीब 30 सेकंड के लिए ट्रेन रुकी, लेकिन फिर सेवाएं सामान्य हो गईं।

इस मामले में CIDCO के सुपरइंटेंडिंग इंजीनियर संतोष ओमभासे ने मेट्रो ऑपरेटर Maha Metro से इस खराबी पर एक विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि नवी मुंबई मेट्रो का मालिकाना हक CIDCO के पास है, जबकि इसके संचालन और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी Maha Metro की है।

CIDCO ने सुरक्षा नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अगर कभी ट्रेन पुल (via-duct) पर रुकती है, तो यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए वॉकवे की सुविधा मौजूद है। सुरक्षा के लिहाज से पुल पर ट्रेन के दरवाजे लॉक रहते हैं, जिन्हें केवल मोटरमैन ही खोल सकता है। बुजुर्गों की मदद के लिए स्टाफ और व्हीलचेयर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।