Navi Mumbai International Airport से शुरू हुई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, Abu Dhabi के लिए उड़ा पहला विमान

Maharashtra: नवी मुंबई के लोगों के लिए बड़ी खबर है। Navi Mumbai International Airport (NMIA) ने अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी है। अब यात्रियों को विदेश जाने के लिए सिर्फ मुंबई एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना होगा,

Maharashtra: नवी मुंबई के लोगों के लिए बड़ी खबर है। Navi Mumbai International Airport (NMIA) ने अपनी इंटरनेशनल फ्लाइट सर्विस शुरू कर दी है। अब यात्रियों को विदेश जाने के लिए सिर्फ मुंबई एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना होगा, जिससे सफर आसान होगा और भीड़ कम होगी।

15 जुलाई 2026 को सुबह 3:02 बजे Air India Express की फ्लाइट IX207 ने अबू धाबी के लिए उड़ान भरी, जो इस एयरपोर्ट से पहली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट थी। इसके बाद सुबह 10:20 बजे अबू धाबी से आने वाली फ्लाइट IX208 यहाँ लैंड हुई। बता दें कि इस एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें 25 दिसंबर 2025 को ही शुरू हो गई थीं।

Adani Airport Holdings Ltd. (AAHL) के CEO अरुण बंसल ने कहा कि उनका मकसद यात्रियों को वर्ल्ड क्लास अनुभव देना और नवी मुंबई को अंतरराष्ट्रीय यात्रा का एक बड़ा केंद्र बनाना है। Air India Express के चेयरमैन निपुण अग्रवाल के मुताबिक, यह एयरपोर्ट उनकी रणनीति का एक अहम हिस्सा है।

इस एयरपोर्ट के संचालन और खर्चों से जुड़ी कुछ अहम जानकारियां नीचे दी गई हैं:

विवरण जानकारी
इंटरनेशनल डिपार्चर फीस (UDF) 1,225 रुपये
इंटरनेशनल अराइवल फीस (UDF) 525 रुपये
पहली इंटरनेशनल फ्लाइट Air India Express (अबू धाबी)
संचालन एजेंसी NMIAL (Adani Group और CIDCO का जॉइंट वेंचर)
कार्गो सेवा 15 जुलाई से इंटरनेशनल फ्रेट सर्विस शुरू
अन्य एयरलाइंस IndiGo से भी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद

इस प्रोजेक्ट से जुड़ी कंपनी Adani Enterprises के शेयरों पर भी एक्सपर्ट्स की नजर है। Morgan Stanley ने इस शेयर पर ‘Overweight’ रेटिंग दी है और इसका Target Price 3,638 रुपये बताया है, जिसमें करीब 23% की बढ़त की उम्मीद है। Crisil और India Ratings ने भी इस एयरपोर्ट प्रोजेक्ट की वित्तीय स्थिति और प्रोग्रेस को देखते हुए अपनी रेटिंग्स को पॉजिटिव रखा है।

दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.