Navi Mumbai Airport से शुरू हुई पहली इंटरनेशनल फ्लाइट, Abu Dhabi के लिए Air India Express की उड़ान
Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो गई हैं। 15 जुलाई 2026 को Air India Express ने अबू धाबी (UAE) के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट की। इस उड़ान के साथ ही नवी मुंबई के लोग
Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) से अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू हो गई हैं। 15 जुलाई 2026 को Air India Express ने अबू धाबी (UAE) के लिए पहली इंटरनेशनल फ्लाइट ऑपरेट की। इस उड़ान के साथ ही नवी मुंबई के लोगों के लिए विदेश यात्रा अब और आसान हो जाएगी, क्योंकि उन्हें अब केवल मुंबई एयरपोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
हैरानी की बात यह है कि एयरपोर्ट पर घरेलू सेवाएं 25 दिसंबर 2025 को ही शुरू हो गई थीं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने में 203 दिन का समय लगा। इस देरी की मुख्य वजह पश्चिम एशिया में चल रहा तनाव और विमान ईंधन (ATF) की बढ़ती कीमतें रहीं, जिसकी वजह से एयरलाइंस के लिए इंटरनेशनल रूट चलाना मुश्किल हो रहा था। हालांकि, एयरपोर्ट अधिकारियों ने साफ किया कि इंफ्रास्ट्रक्चर का काम तय समय पर पूरा हुआ है।
इस एयरपोर्ट का मैनेजमेंट Navi Mumbai International Airport Limited (NMIAL) देख रहा है, जिसमें Adani Airport Holdings Ltd. की 74% और CIDCO की 26% हिस्सेदारी है। एयरपोर्ट का निर्माण Larsen & Toubro (L&T) ने किया है। DGCA और BCAS जैसी संस्थाओं से मंजूरी मिलने के बाद ही ये सेवाएं शुरू की गईं।
Adani Airport Holdings Ltd. के CEO अरुण बंसल ने कहा कि पहली इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत नवी मुंबई एयरपोर्ट के सफर में एक नया मोड़ है। वहीं Air India Express के चेयरमैन निपुण अग्रवाल ने बताया कि यह सेवा मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के यात्रियों के लिए UAE जाने का एक सुविधाजनक रास्ता बनेगी।
इस पहली उड़ान की खास बात यह रही कि इसमें दुनिया का पहला ‘पेरिशेबल एक्सपोर्ट शिपमेंट’ (जल्द खराब होने वाला सामान) भी भेजा गया, जिससे यह एयरपोर्ट अब हाई-वैल्यू कार्गो के लिए भी एक बड़ा केंद्र बनेगा। अब तक यह एयरपोर्ट 46 घरेलू शहरों को जोड़ चुका है, जहां से 23 लाख से ज्यादा यात्री सफर कर चुके हैं और हर दिन करीब 150 उड़ानें यहां से ऑपरेट होती हैं।