Navi Mumbai Airport से 15 जुलाई से उड़ेंगी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स, Abu Dhabi के लिए Air India Express शुरू करेगी सेवा
Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 15 जुलाई 2026 से यहाँ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। Air India Express इस एयरपोर्ट से पहली विदेशी सेवा शुरू करेगी,
Maharashtra: नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 15 जुलाई 2026 से यहाँ से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। Air India Express इस एयरपोर्ट से पहली विदेशी सेवा शुरू करेगी, जो नवी मुंबई को अबू धाबी से जोड़ेगी।
यह सेवा शुरू होने से मुंबई और आसपास के इलाकों के लोगों को अब विदेश जाने के लिए पुराने एयरपोर्ट पर जाने की भीड़-भाड़ से राहत मिलेगी। शुरुआत में यह फ्लाइट हफ्ते में दो दिन, बुधवार और शुक्रवार को चलेगी। इसके बाद 29 जुलाई 2026 से रविवार को भी एक अतिरिक्त फ्लाइट जोड़ी जाएगी।
उड़ानों का समय और किराया इस प्रकार रहेगा:
| विवरण | जानकारी | |
|---|---|---|
| अबू धाबी से प्रस्थान | सुबह 05:45 (NMIA आगमन 10:20) | |
| NMIA से प्रस्थान | रात 02:55 (अबू धाबी आगमन 04:35) | |
| फ्लाइट का समय | लगभग 3 घंटे | |
| विमान | Boeing 737 | |
| एक तरफ का किराया | लगभग 600 AED (162 US$) से शुरू | |
| रिटर्न किराया | लगभग 29,000 रुपये से शुरू |
NMIA के चेयरमैन कैप्टन BVJK Sharma ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय पैसेंजर और कार्गो ऑपरेशंस 15 जुलाई से शुरू करने का लक्ष्य है, जिसके लिए रेगुलेटरी मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने यह भी कहा कि कार्गो फ्लाइट्स की संख्या बढ़ाकर हफ्ते में करीब 18 तक ले जाई जाएगी। कस्टम अधिकारियों ने 16 जून को एयरपोर्ट की तैयारियों का जायजा लिया था और 5 जुलाई तक औपचारिक नोटिस आने की उम्मीद है।
बता दें कि इस एयरपोर्ट का मालिकाना हक Adani Group के पास है और Cidco की इसमें 26% हिस्सेदारी है। दिसंबर 2025 में घरेलू उड़ानें शुरू करने वाले इस एयरपोर्ट का टर्मिनल 1 हाल ही में दुनिया के सबसे खूबसूरत एयरपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल हुआ है। Air India Express के अलावा IndiGo भी जल्द ही यहाँ से अंतरराष्ट्रीय सेवाएं शुरू कर सकती है।