Bihar के नालंदा में चंदा विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, एक साथी गंभीर रूप से घायल
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में चंदा वसूली को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। कोनन गांव के पास हुई इस घटना में चिंटू यादव नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद स
नालंदा: बिहार के नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र में चंदा वसूली को लेकर हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। कोनन गांव के पास हुई इस घटना में चिंटू यादव नाम के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके साथ मौजूद सचिन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, विवाद बाबा चौहरमल मेला के आयोजन के लिए चंदा मांगने को लेकर शुरू हुआ था। कुछ युवकों ने चिंटू यादव से एक हजार रुपये चंदा मांगा था, लेकिन जब उसने 100 रुपये दिए तो आरोपी भड़क गए। इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट से पहले उनकी जाति भी पूछी थी।
इस मामले में पुलिस जांच कर रही है, लेकिन परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। परिजनों का आरोप है कि पुलिस इस पूरी घटना को सड़क दुर्घटना बताकर मामले की लीपापोती करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल घायल सचिन कुमार का इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी है।