Muzaffarpur में STF की बड़ी कार्रवाई, हथियारों के साथ 3 गिरफ्तार, मोस्ट वांटेड अपराधी भी दबोचा

Muzaffarpur: बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार क

Muzaffarpur: बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में तीन आरोपी अवैध हथियारों के साथ मिले हैं, जबकि एक अपराधी लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में था।

पहली कार्रवाई पानापुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां STF की टीम ने घेराबंदी कर महेश कुमार राय, मुकेश राम और दीपक कुमार को गिरफ्तार किया। इनके पास से पुलिस ने एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस, चार मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। इसके अलावा इनके पास से 1,600 रुपये नकद, एक पहचान पत्र और सोने जैसा दिखने वाला एक हनुमानी लॉकेट भी मिला है।

वहीं दूसरी कार्रवाई मोतीपुर थाना क्षेत्र में की गई, जहां से पुलिस ने आकाश कुमार नाम के मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया। आकाश कुमार साहेबगंज के माधोपुर हजारी का रहने वाला है। वह साहेबगंज थाने में दर्ज लूट के एक मामले (कांड संख्या 287/23) में फरार चल रहा था। पुलिस के मुताबिक आकाश के खिलाफ साहेबगंज थाने में लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट जैसे कम से कम दो गंभीर मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। फिलहाल जिला पुलिस और STF की संयुक्त टीम गिरफ्तार अपराधियों के पुराने रिकॉर्ड और उनके नेटवर्क की जांच कर रही है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।