Muzaffarpur को तोहफा, सम्राट चौधरी ने 1,047 करोड़ की 982 परियोजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

Muzaffarpur: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर जिले के दौरे के दौरान शहर के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जिले में 1,047 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 982 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाट

Muzaffarpur: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को मुजफ्फरपुर जिले के दौरे के दौरान शहर के विकास के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने जिले में 1,047 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 982 शहरी विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस पहल से जिले के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, यह सभी परियोजनाएं शहरी विकास से जुड़ी हैं। रविवार को हुए इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कई प्रोजेक्ट्स की नींव रखी और कुछ तैयार प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया। सरकार का मुख्य उद्देश्य मुजफ्फरपुर के शहरी इलाकों की सूरत बदलना और वहां की नागरिक सुविधाओं को और बेहतर बनाना है।