Bihar के Muzaffarpur में DJ विवाद में रंजीत की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार; झाड़ियों से मिला हथियार

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव में रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार ल

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव में रंजीत कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है।

यह घटना 24 जून 2026 की रात को हुई जब नीतीश साहनी की बेटी की शादी चल रही थी। मृतक रंजीत कुमार, जो दुल्हन के मामा थे, की हत्या को लेकर पुलिस पहले कई एंगल से जांच कर रही थी। ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई गई थी। पुलिस ने तकनीकी सबूतों और गुप्त सूचनाओं की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच में पता चला कि विवाद की शुरुआत DJ पर गाने बजाने और खाने-पीने की बातों को लेकर हुई थी। बहस इतनी बढ़ गई कि मामला गोलीबारी तक पहुंच गया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी DJ ऑपरेटर विक्की कुमार (तुर्की क्षेत्र) के साथ राम बाबू साहनी, नीरज कुमार और धीरज कुमार उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने झाड़ियों में छिपाकर रखा गया एक देसी कट्टा, एक देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद किए हैं। इससे पहले घटना स्थल पर सबूत जुटाने के लिए FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद भी ली गई थी। पुलिस अब आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।