Muzaffarpur में मुखिया के बेटे को बदमाशों ने मारी गोली, जाते-जाते कहा- गरीब होकर चुनाव कैसे जीत जाते हो

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर इलाके में बदमाशों ने एक मुखिया के बेटे को गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई जब वह मेला देखकर अपने घर लौट रहा था। हमलावरों ने गोली मारने के बाद पीड़ित की आर्थिक स्थिति और चुन

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर इलाके में बदमाशों ने एक मुखिया के बेटे को गोली मार दी। यह घटना उस समय हुई जब वह मेला देखकर अपने घर लौट रहा था। हमलावरों ने गोली मारने के बाद पीड़ित की आर्थिक स्थिति और चुनावी जीत पर तंज भी कसा।

जानकारी के मुताबिक, मीनापुर के बड़ा भारती पंचायत के मुखिया लालबचन सहनी के बेटे सुजीत कुमार सहनी शनिवार की रात रघहाई घाट के पास मेला देखकर घर वापस आ रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और उनके बाएं हाथ में गोली मार दी।

पीड़ित सुजीत कुमार सहनी ने बताया कि गोली मारकर जाते समय हमलावर यह कह गए कि तुम गरीब हो, फिर चुनाव कैसे जीत जाते हो। सुजीत ने इस हमले के पीछे चुनावी रंजिश का हाथ बताया है और उन्होंने मीनापुर के ही एक नेता पर इस वारदात में शामिल होने का आरोप लगाया है।

घटना के बाद घायल सुजीत कुमार सहनी को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। यह मामला पानापुर आउटपोस्ट (OP) क्षेत्र के अंतर्गत आता है।