Muzaffarpur में इंटरनेट सेवा बहाल, बिहार बंद के मद्देनजर डीएम ने लिया फैसला

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। शहरी इलाकों में बंद की गई इंटरनेट सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गृह विभाग की सहमति के बाद यह फैसला लिया, जिससे अब लोग डिजिटल सेवा

Muzaffarpur: मुजफ्फरपुर शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है। शहरी इलाकों में बंद की गई इंटरनेट सेवा को फिर से शुरू कर दिया गया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने गृह विभाग की सहमति के बाद यह फैसला लिया, जिससे अब लोग डिजिटल सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

दरअसल, AISA और RYA जैसे छात्र संगठनों ने नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई 2026 को बिहार बंद का आह्वान किया था। इस बंद के दौरान अफवाहों को रोकने और शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने 24 जुलाई को दोपहर 12:30 बजे से इंटरनेट बंद कर दिया था। पहले यह पाबंदी 26 जुलाई की सुबह 10 बजे तक रहने वाली थी, लेकिन स्थिति सामान्य देखते हुए इसे समय से पहले ही बहाल कर दिया गया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने विधि-व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद यह निर्णय लिया। यह पूरी कार्रवाई दूरसंचार अधिनियम, 2023 और दूरसंचार नियम, 2024 के तहत की गई थी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें और कानून को अपने हाथ में न लें।

भले ही इंटरनेट सेवा शुरू हो गई है, लेकिन पुलिस की साइबर सेल सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखे हुए है। अगर कोई भ्रामक या नफरत फैलाने वाले मैसेज पोस्ट करता है, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। बिहार बंद को देखते हुए शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है।