Muzaffarpur में 20 साल की डांसर का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में मचा हड़कंप

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित चतुर्भुज स्थान के शुक्ला रोड इलाके में एक 20 वर्षीय नर्तकी का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सारिका पाल उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है। इ

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित चतुर्भुज स्थान के शुक्ला रोड इलाके में एक 20 वर्षीय नर्तकी का शव उनके कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान सारिका पाल उर्फ मुस्कान के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग मौके पर जमा हो गए।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को सामने आई। ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली एक महिला किरायेदार ने जब दोपहर करीब 12:30 बजे देखा कि मुस्कान अपने कमरे से बाहर नहीं आई हैं, तो उन्होंने दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा बंद था और खोलने पर मुस्कान का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस, टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने कमरे से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं और पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है, जिसकी अब जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, सारिका पाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखनऊ की रहने वाली थीं और पिछले काफी समय से शुक्ला रोड इलाके में किराए के मकान में रह रही थीं। अपर थानाध्यक्ष रविकांत दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। टाउन एसडीपीओ-1 सुरेश कुमार ने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच कर रही है।