Muzaffarpur में पूजा के दौरान गिरा पीपल का पेड़, 2 की मौत और कई लोग घायल
Bihar/Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मिथनसराय गांव के ब्रह्मस्थान में पूजा के दौरान अचानक पीपल के पेड़ की एक भारी टहनी गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
Bihar/Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर के अहियापुर इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ मिथनसराय गांव के ब्रह्मस्थान में पूजा के दौरान अचानक पीपल के पेड़ की एक भारी टहनी गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब छह से आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के समय वहां काफी भीड़ थी और लोग पूजा-अर्चना में लगे हुए थे। जैसे ही पेड़ की टहनी गिरी, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुँचाया। जानकारी के अनुसार, मरने वालों में दो बच्चे शामिल हो सकते हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के Sri Krishna Medical College and Hospital (SKMCH) में भर्ती कराया गया है।
हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि पेड़ की टहनी गिरने की असल वजह क्या थी।