Mussoorie में IT इंजीनियर की संदिग्ध मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप; पुलिस ने दर्ज किया केस
Uttarakhand/Mussoorie: दिल्ली की रहने वाली एक IT इंजीनियर P. Radha Gayatri की मसूरी में संदिग्ध हालात में मौत का मामला अब गहरा गया है। मृतका के पिता ने इसे सोची-समझी हत्या बताया है, जिसके बाद मसूरी पुलिस ने इस मामले में
Uttarakhand/Mussoorie: दिल्ली की रहने वाली एक IT इंजीनियर P. Radha Gayatri की मसूरी में संदिग्ध हालात में मौत का मामला अब गहरा गया है। मृतका के पिता ने इसे सोची-समझी हत्या बताया है, जिसके बाद मसूरी पुलिस ने इस मामले में मर्डर केस दर्ज कर लिया है। 27 साल की राधा गायत्री गुरुग्राम में काम करती थीं और मूल रूप से विशाखापत्तनम की रहने वाली थीं।
घटना 15 जून 2026 की है, जब राधा गायत्री मसूरी के धनोल्टी रोड स्थित कियाना होमस्टे में अपने पति सौम्या श्रीचरण के साथ रुकी हुई थीं। उनके पिता पी. सुधाकर, जो रिटायर्ड आर्मी कर्मी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें उनके दामाद ने फोन कर बताया था कि राधा बेहोश है। पिता का आरोप है कि जब उन्होंने वीडियो कॉल पर बेटी का चेहरा देखने की मांग की, तो उन्हें चेहरा नहीं दिखाया गया।
पिता सुधाकर ने दामाद पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि राधा शराब नहीं पीती थीं, जबकि उनके पति ने दावा किया था कि वे दोनों शराब पी रहे थे। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि सौम्या ने राधा की जानकारी के बिना उनके लैपटॉप बैग में ट्रैकिंग डिवाइस लगाया हुआ था।
पुलिस को मौके से बिस्तर पर खून के धब्बे और कमरे में शराब की दो खाली बोतलें मिली थीं। राधा का शव फर्श पर बिना कपड़ों के मिला था और उनकी नाक से खून बह रहा था। पुलिस ने मौके से कुछ दवाइयों की स्ट्रिप्स भी बरामद की हैं।
मसूरी के सर्कल ऑफिसर जगदीश पंत ने बताया कि डॉक्टरों के पैनल ने 16 जून को पोस्टमॉर्टम किया था, जिसमें शरीर पर कोई बाहरी चोट नहीं मिली। मौत की सही वजह जानने के लिए विसरा को सुरक्षित रखा गया है और उसकी रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस अब फॉरेंसिक रिपोर्ट और तकनीकी सबूतों के आधार पर आगे की जांच कर रही है।