Munger में थाने की चहारदीवारी से गायब हुआ 18 चक्का ट्रक, एसपी ने दिए जांच के आदेश

Munger: बिहार के मुंगेर में एक अजीब मामला सामने आया है जहां पुलिस थाने के परिसर से एक 18 चक्का ट्रक गायब हो गया। यह ट्रक खनन विभाग ने अवैध गिट्टी परिवहन के आरोप में जब्त किया था और पुलिस के हवाले किया था। करीब एक महीने ब

Munger: बिहार के मुंगेर में एक अजीब मामला सामने आया है जहां पुलिस थाने के परिसर से एक 18 चक्का ट्रक गायब हो गया। यह ट्रक खनन विभाग ने अवैध गिट्टी परिवहन के आरोप में जब्त किया था और पुलिस के हवाले किया था। करीब एक महीने बाद जब विभाग की टीम वापस पहुंची तो ट्रक वहां से गायब था।

पूरी घटना 3 जुलाई 2026 की है जब तत्कालीन खान निरीक्षक मोहम्मद अरमान ने तेलिया तालाब के पास से ट्रक संख्या BR10GD 5005 को जब्त किया था। खनन विभाग ने इस ट्रक पर 11 लाख 18 हजार 600 रुपये का जुर्माना लगाया था। सरकारी प्रक्रिया के तहत ट्रक को मुफस्सिल थाना में रखा गया था। लेकिन जब खनन विभाग की टीम एक अन्य ट्रक को जब्त कर थाने पहुंची तब उन्हें पता चला कि जब्त किया गया ट्रक वहां नहीं है।

इस मामले में पुलिस और खनन विभाग के दावों में अंतर दिख रहा है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष विपिन कुमार का कहना है कि ट्रक थाना परिसर के अंदर नहीं बल्कि सड़क किनारे छोड़ा गया था, जहां से चालक उसे लेकर भाग गया। वहीं, इस घटना के एक महीने बाद भी अब तक कोई FIR दर्ज नहीं की गई है।

एसपी सैयद इमरान मसूद ने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताया है। उन्होंने कहा कि थाने के पास से गिट्टी लदा ट्रक गायब होना एक गंभीर मामला है और इसकी जांच होगी। एसपी ने सदर एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर और मुफस्सिल थानाध्यक्ष को तलब किया है। उन्होंने साफ किया है कि जांच के बाद जो भी पुलिस अधिकारी लापरवाह पाया जाएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसडीपीओ कुमार अभिषेक ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस अपने स्तर पर छानबीन कर रही है।