Bihar के मुंगेर से लापता दो बहनें दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से बरामद, वापस लाने की तैयारी

Munger/Delhi: बिहार के मुंगेर जिले के टेटिया बंबर इलाके से लापता हुई दो नाबालिग बहनें दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से बरामद हो गई हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित ढूंढ लिया है और अब उन्हें वापस मुंगेर लाने की कानू

Munger/Delhi: बिहार के मुंगेर जिले के टेटिया बंबर इलाके से लापता हुई दो नाबालिग बहनें दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से बरामद हो गई हैं। पुलिस ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित ढूंढ लिया है और अब उन्हें वापस मुंगेर लाने की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह मामला 10 जुलाई 2026 का है जब टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के लोहरा गांव से 15 साल की सोनाली कुमारी और 13 साल की बबिता कुमारी सुबह के समय अचानक घर से लापता हो गई थीं। उनके पिता श्याम मालाकार ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी थी। लापता होने के बाद शुक्रवार रात करीब 8 बजे एक बहन ने अपनी सहेली फुलमनी कुमारी को फोन कर बताया था कि वे आरा में हैं और वहां से आनंद विहार दिल्ली जाने वाली ट्रेन पकड़ने वाली हैं। फोन पर उन्होंने यह भी कहा था कि वे अब घर वापस नहीं लौटेंगी, जिसके बाद उनका मोबाइल बंद हो गया था।

इस मामले में पुलिस ने जमुई जिले के लक्ष्मीपुर निवासी सोनू कुमार के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया था। डीएसपी अनिल कुमार और टेटिया बंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी की टीम इस केस की बारीकी से जांच कर रही थी। पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तकनीकी सेल की मदद ली और जमुई पुलिस के साथ समन्वय बनाया। इसी कड़ी में दोनों बहनों को दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन से बरामद किया गया है।