Mumbai में महिला ने बॉयफ्रेंड की हत्या कर शरीर के टुकड़े किए, सबूत मिटाने के लिए नल के नीचे रखा शव
Maharashtra/Mumbai: डोंबिवली के एक फ्लैट में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। आरोपी महिला ने शव को बाथरूम में पानी के नल के नी
Maharashtra/Mumbai: डोंबिवली के एक फ्लैट में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड की हत्या करने के बाद उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। आरोपी महिला ने शव को बाथरूम में पानी के नल के नीचे रख दिया ताकि शरीर जल्दी गल जाए और खून के निशान मिट जाएं।
यह मामला डोंबिवली के मानपाडा पुलिस स्टेशन इलाके के नीलकंठ सोसाइटी का है। पुलिस को सोमवार को एक सड़े हुए और कटे हुए शव की बरामदगी की सूचना मिली। आसपास के पड़ोसियों ने पिछले कई दिनों से कमरे से बदबू आने की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने जब जांच की तो यह खौफनाक मंजर दिखा। मृतक की पहचान 37 साल के हमीदिल्ला इस्लाम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला था।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला हसिबा ने अपने मकान मालिक अजय पाटिल को एक वॉइस मैसेज भेजा था। इस मैसेज में उसने हत्या की बात कबूल की और मकान मालिक से शव का अंतिम संस्कार करने को कहा। हसिबा ने दावा किया कि उसका बॉयफ्रेंड उसे पुणे से कल्याण लाया था और उसे देह व्यापार के धंधे में बेचने की कोशिश कर रहा था। उसने आरोप लगाया कि जब वह ऐसा नहीं कर पाया तो उसने हसिबा को मारने की योजना बनाई, जिसके बाद उसने आत्मरक्षा में उसकी जान ले ली।
जांच में पता चला है कि हमलावर ने किसी धारदार हथियार से सिर पर वार किया था। पुलिस को शक है कि बाथरूम का नल जानबूझकर खुला छोड़ा गया था ताकि फोरेंसिक सबूत नष्ट हो जाएं। फिलहाल आरोपी महिला वारदात के बाद कोलकाता भाग गई है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की तीन स्पेशल टीमें कोलकाता भेजी गई हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या इस फ्लैट को किराए पर देते समय पुलिस वेरिफिकेशन कराया गया था या नहीं।