Mumbai में बारिश का दौर जारी, SpiceJet ने जारी की एडवाइजरी, एयरपोर्ट जाने से पहले चेक कर लें फ्लाइट स्टेटस

Maharashtra: मुंबई में मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और कई जगहों पर बादल छाए रहे। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है। Indi

Maharashtra: मुंबई में मंगलवार सुबह कई इलाकों में हल्की बारिश हुई और कई जगहों पर बादल छाए रहे। सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक शहर के अलग-अलग हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन पर असर पड़ा है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, आज मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, शहर में बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बौछारें पड़ सकती हैं। IMD ने इस हफ्ते के लिए मुंबई में कोई रेन अलर्ट जारी नहीं किया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है, जो तेज बारिश के दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है।

मौसम के इस बदलाव के कारण SpiceJet ने मंगलवार को एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने बताया कि मुंबई के Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport (BOM) पर भारी बारिश की वजह से फ्लाइट्स की आवाजाही प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट जाने से पहले spicejet.com/#status पर अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें ताकि उन्हें परेशानी न हो।

इसके अलावा, 15 अगस्त के मद्देनजर SpiceJet ने 11 से 20 अगस्त के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी है। सुरक्षा जांच के कड़े इंतजामों की वजह से फॉर्मेलिटी में ज्यादा समय लग सकता है।

तापमान की बात करें तो मंगलवार सुबह न्यूनतम तापमान 28°C दर्ज किया गया और अधिकतम तापमान 31°C के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, मुंबई का Air Quality Index (AQI) मंगलवार सुबह 36 रहा, जिसे ‘Good’ श्रेणी में रखा गया है।