Mumbai में बारिश थमी तो बढ़ा उमस और तापमान, झीलों के जलस्तर में कोई बदलाव नहीं
Maharashtra: मुंबई में जुलाई के पहले हफ्ते में हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से बारिश रुकने की वजह से शहर में गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। इस वजह से दिन और रात दोनों समय के तापमान में बढ़ोत
Maharashtra: मुंबई में जुलाई के पहले हफ्ते में हुई भारी बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ली है। पिछले कुछ दिनों से बारिश रुकने की वजह से शहर में गर्मी और उमस काफी बढ़ गई है। इस वजह से दिन और रात दोनों समय के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है।
India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, रविवार को तापमान सामान्य से ज्यादा रहा। कोलाबा में न्यूनतम तापमान 27.7°C और अधिकतम 32.4°C दर्ज किया गया, जबकि सांताक्रूज में न्यूनतम तापमान 27.4°C और अधिकतम 32.2°C रहा। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बारिश रुकने से दिन में धूप निकली है, लेकिन हवा में नमी ज्यादा होने के कारण गर्मी और ज्यादा महसूस हो रही है।
सोमवार 13 जुलाई को भी मुंबई का मौसम गर्म और उमस भरा रहने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 30°C तक जा सकता है, लेकिन उमस की वजह से यह 32°C जैसा महसूस होगा। हालांकि, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना है, लेकिन भारी बारिश के आसार नहीं हैं। आने वाले 14 से 16 जुलाई के बीच छिटपुट गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
पानी की सप्लाई को लेकर भी अपडेट आया है। BMC के हाइड्रोलिक इंजीनियर विभाग के अनुसार, मुंबई को पानी देने वाली सात झीलों का जलस्तर पिछले तीन दिनों से स्थिर है। 12 जुलाई तक यह कुल क्षमता का 49.84% रहा। इसका मतलब है कि झीलों के जलग्रहण क्षेत्रों में कोई बड़ी बारिश नहीं हुई है।