Mumbai में पानी की किल्लत, स्विमिंग पूल और कंस्ट्रक्शन साइटों की सप्लाई बंद, BMC ने लागू किए कड़े नियम

Maharashtra: मुंबई में पानी की भारी कमी को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। बुधवार, 17 जून 2026 से शहर के सभी स्विमिंग पूल और कंस्ट्रक्शन साइटों की पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। मानसून की देरी और El Niñ

Maharashtra: मुंबई में पानी की भारी कमी को देखते हुए प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। बुधवार, 17 जून 2026 से शहर के सभी स्विमिंग पूल और कंस्ट्रक्शन साइटों की पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद कर दी गई है। मानसून की देरी और El Niño के कारण कम बारिश के अनुमान ने झीलों के जलस्तर को काफी नीचे गिरा दिया है, जिससे यह फैसला लेना पड़ा।

नगरपालिका कमिश्नर Ashwini Bhide की अध्यक्षता में हुई एक खास मीटिंग के बाद ये निर्देश जारी किए गए। BMC ने बताया कि यह कदम एहतियातन उठाया गया है क्योंकि बांधों में पानी का लेवल काफी कम हो गया है। IMD ने भी इस बार सामान्य से कम बारिश की चेतावनी दी है। शहर को रोजाना करीब 4,664 MLD पानी की जरूरत होती है, लेकिन फिलहाल केवल 4,100 MLD ही मिल पा रहा है। 16 जून तक मुंबई की सात झीलों में कुल पानी सिर्फ 10.35% बचा था।

प्रशासन ने पानी बचाने के लिए कई अन्य पाबंदियां भी लगाई हैं:

क्षेत्र/सुविधा नया नियम/प्रतिबंध
कंस्ट्रक्शन साइट पानी के कनेक्शन कटे, नए कनेक्शन पर रोक
स्विमिंग पूल पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद
इंडस्ट्रियल और कमर्शियल 20% पानी की कटौती लागू
बॉटलिंग प्लांट सिर्फ मजदूरों के पीने के पानी की अनुमति
सार्वजनिक शौचालय टैंकर और बोरवेल के पानी का इस्तेमाल अनिवार्य
नया कनेक्शन अतिरिक्त पानी के आवेदन फिलहाल लंबित रहेंगे

बता दें कि मुंबई में 15 मई 2026 से ही 10% पानी की कटौती लागू थी। अब BMC ने साफ किया है कि अगर कोई भी व्यक्ति या संस्था पीने के पानी की बर्बादी करते हुए पाई गई, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हाइड्रोलिक इंजीनियर विभाग और महाराष्ट्र के जल संसाधन विभाग की टीमें स्थिति पर नजर रख रही हैं।