Maharashtra: मुंबई के कई इलाकों में 22 अप्रैल से पानी की भारी किल्लत होने वाली है। Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने बताया है कि पाइपलाइन में दो बड़े बटरफ्लाई वाल्व लगाने के काम की वजह से दक्षिण मुंबई के कई हिस
Maharashtra: मुंबई के कई इलाकों में 22 अप्रैल से पानी की भारी किल्लत होने वाली है। Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने बताया है कि पाइपलाइन में दो बड़े बटरफ्लाई वाल्व लगाने के काम की वजह से दक्षिण मुंबई के कई हिस्सों में 18 घंटे तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। यह काम बुधवार सुबह 10 बजे शुरू होगा और गुरुवार सुबह 4 बजे तक चलेगा।
कौन से इलाके रहेंगे प्रभावित और क्या है समय?
पानी की कटौती मुख्य रूप से A, B, C, E और F-South वार्डों में होगी। काम की शुरुआत 22 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से होगी और 23 अप्रैल को सुबह 4:00 बजे तक चलेगी। कुछ इलाकों जैसे डोंगरी, मस्जिद बंदर, मोहम्मद अली रोड और बोरा बाजार में गुरुवार सुबह तक पानी की कमी या लो प्रेशर की समस्या बनी रह सकती है।
| वार्ड |
प्रभावित मुख्य इलाके |
स्थिति |
| A Ward |
P. D’Mello Road, Ramgad Slum, CSMT एरिया |
सप्लाई बंद |
| B Ward |
उमराखड़ी, नूरबाग, चिनचबंदर, वालपाखड़ी, जेल रोड, दाना बंदर |
सप्लाई बंद |
| E Ward |
मजगांव, डॉकयार्ड रोड |
सप्लाई बंद |
| E Ward |
बायकुला, नागपाड़ा |
लो प्रेशर |
| F-South Ward |
सेवड़ी फोर्ट रोड, पोर्ट एरिया |
सप्लाई बंद |
| F-South Ward |
परेल, लालबाग, दादर |
लो प्रेशर |
अस्पताल और बड़े संस्थानों पर क्या असर होगा?
इस कटौती से CSMT, Reserve Bank of India (RBI), Naval Dockyard, St. George Hospital और Government Dental College जैसे बड़े संस्थानों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इसके अलावा KEM, JJ, Tata Memorial, Nair, Kasturba, Jerbai Wadia और MGM जैसे बड़े अस्पतालों में पानी का प्रेशर कम रहेगा।
BMC ने आम जनता के लिए क्या गाइडलाइन्स जारी की हैं?
- बुधवार सुबह 10 बजे से पहले अपने घरों में पर्याप्त पानी स्टोर कर लें।
- स्टोर किए हुए पानी का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर और जरूरत के हिसाब से करें।
- सप्लाई बहाल होने के बाद अगले 4 से 5 दिनों तक पानी का प्रेशर कम रह सकता है।
- पाइपलाइन के काम के बाद सफाई के कारण, अगले 4-5 दिनों तक पीने के पानी को उबालकर और फिल्टर करके ही इस्तेमाल करें।