Mumbai और Delhi की तुलना, विदेशी यात्रियों ने दिल्ली को दिए ‘0’ नंबर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Maharashtra/Delhi: कनाडा के एक ट्रैवल व्लॉगिंग कपल स्टीव और इवाना ने भारत के दो बड़े शहरों, मुंबई और दिल्ली के अपने अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने मुंबई को टूरिस्ट एक्सपीरियंस के मामले में 100 नंबर दिए, जबकि दिल्ली को शून्
Maharashtra/Delhi: कनाडा के एक ट्रैवल व्लॉगिंग कपल स्टीव और इवाना ने भारत के दो बड़े शहरों, मुंबई और दिल्ली के अपने अनुभव साझा किए हैं. उन्होंने मुंबई को टूरिस्ट एक्सपीरियंस के मामले में 100 नंबर दिए, जबकि दिल्ली को शून्य यानी 0 रेटिंग दी. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा बटोर रहा है.
स्टीव और इवाना ने बताया कि मुंबई में उन्हें आजादी का एहसास हुआ. उन्होंने कहा कि मुंबई की भीड़भाड़ और शोर-शराबे के बावजूद उन्हें कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि सब उन्हें ही देख रहे हैं. इवाना के मुताबिक मुंबई में उन्हें आम जिंदगी को करीब से देखने और महसूस करने की पूरी आजादी मिली. उन्होंने शहर की अलग-अलग दौर की इमारतों और आर्किटेक्चर की भी तारीफ की, जिससे मुंबई का अपना एक अलग अंदाज दिखता है.
वहीं दिल्ली के अनुभव को लेकर उन्होंने काफी नकारात्मक बातें कहीं. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के माहौल को काफी तनावपूर्ण और अस्त-व्यस्त बताया गया. विदेशी यात्रियों ने दिल्ली में टूरिस्ट ट्रैप के जोखिम को अधिक पाया, जहां लोगों का व्यवहार अधिक आक्रामक और जिद्दी महसूस हुआ. इसके अलावा प्रदूषण और शहर की अफरा-तफरी भी उनकी रेटिंग कम होने की बड़ी वजह बनी. उनके नजरिए से मुंबई में घूमना ज्यादा आरामदायक और सुकून भरा रहा.