Mumbai में वोटर लिस्ट की सफाई, 40% वोटर लिस्ट से बाहर होने की कगार पर; जानें क्या है पूरा मामला

Maharashtra: मुंबई में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान चला रहा है। इस प्रक्रिया में अब तक मुंबई के करीब 40% वोटरों को अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत या डुप्लीकेट श्रेणी में डाला गय

Maharashtra: मुंबई में चुनाव आयोग वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) अभियान चला रहा है। इस प्रक्रिया में अब तक मुंबई के करीब 40% वोटरों को अनुपस्थित, शिफ्टेड, मृत या डुप्लीकेट श्रेणी में डाला गया है। इसका मतलब है कि बड़ी संख्या में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा सकते हैं।

CNBC TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 अगस्त 2026 तक के आंकड़ों में मुंबई सिटी के 22% और उपनगरों (suburbs) के 35% वोटरों को इन श्रेणियों में चिह्नित किया गया है। चुनाव आयोग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि केवल योग्य लोग ही वोट डालें और लिस्ट में कोई गलत नाम न रहे।

इस अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) घर-घर जाकर वेरिफिकेशन कर रहे हैं। नियम के अनुसार, किसी भी वोटर को ASDD (Absent, Shifted, Dead, Duplicate) श्रेणी में डालने से पहले BLO को कम से कम तीन बार उस व्यक्ति के घर जाना होगा। घर-घर वेरिफिकेशन की समय सीमा को बढ़ाकर 17 अगस्त 2026 कर दिया गया है।

जिला कलेक्टर और जिला चुनाव अधिकारी जितेंद्र दुदी ने बताया कि महाराष्ट्र में करीब 91 लाख 16 हजार 325 वोटरों का डोर-टू-डोर वेरिफिकेशन किया जाएगा ताकि वोटर लिस्ट पूरी तरह पारदर्शी और सटीक हो।

आने वाले दिनों के लिए चुनाव आयोग ने यह शेड्यूल तय किया है:

  • 24 अगस्त 2026: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की जाएगी।
  • 24 अगस्त से 23 सितंबर 2026: लोग अपने नाम को लेकर दावे या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
  • 27 अक्टूबर 2026: फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी।