Mumbai के Vile Parle में बिल्डिंग में लगी भीषण आग, एक महिला और छोटा बच्चाIncluding मृत, 6 घायल
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के विले पार्ले वेस्ट इलाके में एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक 2.5 साल के बच्चे और 23 साल की एक महिला की जान चली गई, जबकि एक फायरमैन समेत छह लोग घायल हुए हैं। आग मं
Maharashtra/Mumbai: मुंबई के विले पार्ले वेस्ट इलाके में एक 12 मंजिला रिहायशी इमारत में भीषण आग लग गई। इस हादसे में एक 2.5 साल के बच्चे और 23 साल की एक महिला की जान चली गई, जबकि एक फायरमैन समेत छह लोग घायल हुए हैं। आग मंगलवार रात करीब 10 बजे बपतिस्ता रोड स्थित ‘शांता भुवन’ बिल्डिंग की 11वीं मंजिल के दो फ्लैटों में लगी थी।
जानकारी के मुताबिक, मृत बच्चे का नाम अबीर और महिला का नाम अंकिता है, जो बच्चे की देखभाल करती थी। बताया जा रहा है कि अंकिता ने बच्चे को बचाने की कोशिश की और दोनों बाथरूम में छिप गए थे, लेकिन धुएं की वजह से दम घुटने से उनकी मौत हो गई। दमकल विभाग ने 15 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर भेजी थीं और बुधवार तड़के करीब 1 बजे तक आग पर काबू पाया गया।
घायलों में पार्थ, हिरन, यशस्वी, अभिषेक, फायरमैन मनोज सोनावने और वॉचमैन शिवम द्विवेदी शामिल हैं। इनमें से कुछ को नानावती अस्पताल और कुछ को कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिनमें से मनोज और शिवम को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है।
शुरुआती जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आशंका है कि लिविंग रूम में टीवी के ऊपर लगे AC यूनिट या इस्तेमाल हो रही प्रेस की वजह से यह हादसा हुआ। करीब 4,000 स्क्वायर फीट के इलाके में आग फैली थी।
बचाव कार्य के दौरान कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। धुएं की वजह से कुछ दिख नहीं रहा था और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बिल्डिंग के पास पहुंचने में जगह की कमी महसूस हुई। बीएमसी के एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विपिन शर्मा ने कहा कि निवासियों को अपनी बिल्डिंग के फायर फाइटिंग सिस्टम की जानकारी होनी चाहिए। बिल्डिंग सचिव ने बताया कि केवल एक वॉचमैन को ही सिस्टम चलाना आता था, जो खुद इस हादसे में घायल हो गया।