Mumbai University के डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर में बड़ा फेलियर, BCom और BA के 80% से ज्यादा छात्र फेल

Maharashtra: मुंबई यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर (CDOE) से जुड़े छात्रों के लिए बुरी खबर आई है। यहाँ BCom और BA फर्स्ट ईयर के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिनमें पास होने वालों की संख्या बेहद कम है। यूनिवर्सिटी ने इन

Maharashtra: मुंबई यूनिवर्सिटी के डिस्टेंस एजुकेशन सेंटर (CDOE) से जुड़े छात्रों के लिए बुरी खबर आई है। यहाँ BCom और BA फर्स्ट ईयर के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिनमें पास होने वालों की संख्या बेहद कम है। यूनिवर्सिटी ने इन परिणामों को चार महीने की देरी से जारी किया है, जिससे छात्रों में काफी नाराजगी है।

नतीजों की बात करें तो BCom और BA के फर्स्ट ईयर में पास रेट केवल 18% तक रह गया है। इसका मतलब है कि 80% से ज्यादा छात्र परीक्षा में फेल हो गए हैं। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन (CDOE) में पहले भी एडमिशन, स्टडी मटेरियल मिलने में देरी और रिजल्ट्स में देरी को लेकर शिकायतें आती रही हैं।

पास हुए छात्रों का सटीक डेटा इस प्रकार है:

कोर्स कुल छात्र पास हुए छात्र
BCom 2,543 457
BA 2,224 460

इस भारी फेलियर पर मुंबई यूनिवर्सिटी का कहना है कि ये आंकड़े पिछले साल के नतीजों के हिसाब से सामान्य हैं। वहीं, सेनाट सदस्यों और युवा सेना ने इन नतीजों पर सवाल उठाए हैं और इसकी समीक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि डिस्टेंस सेंटर में छात्रों को मिलने वाली पढ़ाई की सुविधा और सपोर्ट की गुणवत्ता की जांच होनी चाहिए।

छात्रों की परेशानियों को देखते हुए यूनिवर्सिटी ने ‘स्टूडेंट-वाइस चांसलर डायलॉग’ प्रोग्राम को फिर से शुरू किया है। इसका पहला सेशन मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक रखा गया है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए छात्र सीधे वाइस चांसलर से अपने रिजल्ट, रुके हुए परिणामों और रीवैल्यूएशन जैसी समस्याओं पर बात कर सकेंगे।