Mumbai University ने 30 लॉ कॉलेजों की मान्यता छीनी, एडमिशन से पहले छात्रों की बढ़ी टेंशन

Maharashtra: मुंबई यूनिवर्सिटी ने कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ा झटका दिया है। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले 30 लॉ कॉलेजों की मान्यता (affiliation) रद्द कर दी है। इस फैसले से उन हजारों छ

Maharashtra: मुंबई यूनिवर्सिटी ने कानून की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ा झटका दिया है। यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले 30 लॉ कॉलेजों की मान्यता (affiliation) रद्द कर दी है। इस फैसले से उन हजारों छात्रों की चिंता बढ़ गई है जो इस साल LLB में दाखिला लेना चाहते हैं।

यूनिवर्सिटी की लोकल इंस्पेक्शन कमेटियों ने इन कॉलेजों की जांच की थी। रिपोर्ट में पाया गया कि ये कॉलेज जरूरी मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। कई कॉलेजों में नियमित प्रिंसिपल नहीं थे और टीचिंग स्टाफ की भी भारी कमी थी। साथ ही, बुनियादी सुविधाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में भी ये कॉलेज यूनिवर्सिटी और Bar Council of India (BCI) के नियमों पर खरे नहीं उतरे।

बता दें कि इनमें से कई कॉलेजों को पिछले साल चेतावनी देकर सशर्त मान्यता दी गई थी, लेकिन उन्होंने अपनी कमियों को दूर नहीं किया। यूनिवर्सिटी ने कॉलेजों को अलग-अलग कैटेगरी में बांटा था, जिसमें ‘Category C’ वाले करीब 20 कॉलेजों की मान्यता पूरी तरह खत्म कर दी गई है क्योंकि उन्होंने नए स्टाफ की भर्ती तक शुरू नहीं की थी।

इस फैसले का सीधा असर एडमिशन की सीटों पर पड़ेगा। अनुमान है कि 3 साल और 5 साल वाले लॉ प्रोग्राम में करीब 2,000 सीटें कम हो जाएंगी। जबकि अब तक 50,000 से ज्यादा छात्र रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।

एडमिशन की जरूरी तारीखें नीचे दी गई हैं:

प्रोग्राम रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
3-year LLB (CAP) 8 जुलाई 2026
5-year LLB (CAP) 9 जुलाई 2026

दूसरी तरफ, Bar Council of India (BCI) ने भी सख्ती दिखाई है और सरप्राइज इंस्पेक्शन के बाद 9 लॉ कॉलेजों पर 2026-27 सत्र के लिए एडमिशन बैन लगा दिया है। इस पूरे मामले पर छात्र संगठनों, जैसे प्रहर विद्यार्थी संगठन ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यह फैसला भेदभावपूर्ण है और उन्होंने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।