Mumbai में Uber राइड के लिए आई BMW बाइक, ड्राइवर की कहानी सुनकर हैरान रह गया फाउंडर
Maharashtra: मुंबई के एक फाउंडर आशीष जैन ने हाल ही में एक ऐसा अनुभव साझा किया जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने Uber से राइड बुक की थी, लेकिन जब राइडर उनके पास पहुंचा तो वह एक महंगी BMW बाइक पर था। यह पू
Maharashtra: मुंबई के एक फाउंडर आशीष जैन ने हाल ही में एक ऐसा अनुभव साझा किया जिसने सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींचा है। उन्होंने Uber से राइड बुक की थी, लेकिन जब राइडर उनके पास पहुंचा तो वह एक महंगी BMW बाइक पर था। यह पूरी घटना 6 अगस्त 2026 की शाम करीब 8:25 बजे की है, जिसे आशीष ने LinkedIn पर शेयर किया।
आशीष जैन जब उस युवा राइडर से मिले तो वह दंग रह गए और उनसे पूछा कि वह BMW जैसी महंगी बाइक लेकर Uber क्यों चला रहा है। जवाब में उस युवक ने बताया कि वह एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट है और यह उसकी पहली Uber राइड थी। उसने साफ किया कि वह पैसों के लिए यह काम नहीं कर रहा है। वह बस नए लोगों से मिलना चाहता था, अलग-अलग नजरिए समझना चाहता था और अपनी मास्टर डिग्री शुरू करने से पहले जीवन के नए अनुभव लेना चाहता था।
उस युवक ने बताया कि उसने अपने बिजनेस और माता-पिता की मदद से यह BMW बाइक खरीदी थी। यह मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि आमतौर पर लोग कमाई के लिए टैक्सी या बाइक चलाते हैं, लेकिन यहां मकसद सिर्फ अनुभव और नेटवर्किंग था।
वहीं अगर नियमों की बात करें तो सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 1 जुलाई 2025 को ‘मोटर वाहन एग्रीगेटर गाइडलाइन्स 2025’ जारी की थी। इसमें राज्यों को यह छूट दी गई है कि वे सुरक्षा और बीमा की शर्तों को पूरा करने पर निजी मोटरसाइकिलों को पैसेंजर यात्रा के लिए अनुमति दे सकते हैं। हालांकि, मुंबई में पहले भी निजी वाहनों को कमर्शियल इस्तेमाल में लाने को लेकर कानूनी विवाद रहे हैं, जिनमें दिसंबर 2025 में Uber इंडिया के डायरेक्टर पर मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन के आरोप लगे थे।