Mumbai के ट्रैफिक में पिज्जा डिलीवरी बॉय ने खड़ा किया बिजनेस, Harsh Goenka ने बताया प्रेरणादायक स्टार्टअप
Maharashtra : मुंबई के ट्रैफिक जाम में फंसना किसी के लिए भी परेशानी भरा होता है, लेकिन गौरव लोंढे ने इसी समस्या को कमाई के मौके में बदल दिया। एक समय पिज्जा डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाले गौरव ने अपना खुद का बिजनेस श
Maharashtra : मुंबई के ट्रैफिक जाम में फंसना किसी के लिए भी परेशानी भरा होता है, लेकिन गौरव लोंढे ने इसी समस्या को कमाई के मौके में बदल दिया। एक समय पिज्जा डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करने वाले गौरव ने अपना खुद का बिजनेस शुरू किया, जिसकी चर्चा अब बड़े उद्योगपतियों के बीच हो रही है।
गौरव लोंढे ने साल 2009 में पिज्जा डिलीवरी का काम शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने 2019 के बीच में ‘The Traffic Vada Pav’ नाम से अपना काम शुरू किया। गौरव ने देखा कि ट्रैफिक में फंसे लोगों को भूख लगती है, इसलिए उन्होंने वहां वड़ा पाव, पानी की बोतल और टिश्यू पेपर को साफ-सुथरे बॉक्स में पैक करके बेचना शुरू किया।
इस बिजनेस को शुरू करने के लिए गौरव को उनकी मां से 1 लाख रुपये की मदद मिली, जो उन्होंने अपनी बचत से दिए थे। वड़ा पाव तैयार करने में गौरव की पत्नी और मां ने उनकी मदद की। धीरे-धीरे यह काम बढ़ता गया और 2021 तक गौरव रोजाना करीब 800 वड़ा पाव बेचने लगे, जिससे उन्हें महीने का लगभग 2 लाख रुपये का राजस्व मिलने लगा।
आज गौरव के पास इस काम के लिए 8 डिलीवरी पार्टनर्स हैं जो अलग-अलग ट्रैफिक सिग्नल्स पर सामान बेचते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बिजनेस का विस्तार करते हुए दो कियोस्क भी खोले हैं।
हाल ही में मशहूर उद्योगपति Harsh Goenka ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर गौरव की इस कहानी को शेयर किया। उन्होंने इस सफर को एक प्रेरणादायक स्टार्टअप कहानी बताया, जिसके बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।