Mumbai और Thane में भारी बारिश का Yellow Alert, अगले 4 दिन तक भी बरसेंगे बादल

Maharashtra: मुंबई में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद शनिवार शाम को एक बार फिर भारी बारिश ने दस्तक दी है। शहर के कई इलाकों में महज दो घंटे के भीतर 30 mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे लोग एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गए

Maharashtra: मुंबई में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद शनिवार शाम को एक बार फिर भारी बारिश ने दस्तक दी है। शहर के कई इलाकों में महज दो घंटे के भीतर 30 mm से ज्यादा बारिश दर्ज की गई, जिससे लोग एक बार फिर अलर्ट मोड पर आ गए हैं। मौसम विभाग ने अब मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

India Meteorological Department (IMD) के मुताबिक, मुंबई और ठाणे के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 19 जुलाई से 22 जुलाई तक मध्यम बारिश का अनुमान जताया है, जिसका मतलब है कि अगले कुछ दिनों तक शहर में गीला मौसम बना रहेगा। रविवार को दिन और रात दोनों समय बारिश होने की पूरी संभावना है। सोमवार को भी बारिश जारी रहेगी, जबकि मंगलवार को गरज-चमक के साथ तूफान आने की उम्मीद है। बुधवार को हल्की बारिश होने का अनुमान है।

IMD ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। अधिकारियों ने कहा है कि बिजली कड़कने के दौरान बाहर जाने से बचें और पेड़ों के नीचे शरण न लें। स्थानीय प्रशासन और डिजास्टर मैनेजमेंट के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।

बारिश के इस दौर से शहर की पानी की स्थिति में सुधार हुआ है। BMC के अनुसार, मुंबई को पानी देने वाले सातों जलाशयों का जलस्तर 50% के पार पहुंच गया है। शनिवार सुबह 6 बजे तक यह स्टोरेज 50.77% दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 8 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, कोलाबा में 1.2 mm और संताक्रूज में 3.8 mm बारिश हुई, जबकि पूर्वी उपनगरों में सबसे ज्यादा औसत 15.27 mm बारिश रिकॉर्ड की गई।