Mumbai, Thane समेत 4 जिलों में बारिश की रफ्तार होगी कम, तापमान बढ़ने से बढ़ेगी उमस
Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में अब भारी बारिश का दौर थमने वाला है। IMD के मुताबिक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार
Maharashtra: मुंबई और आसपास के इलाकों में अब भारी बारिश का दौर थमने वाला है। IMD के मुताबिक मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। राहत की बात यह है कि शुक्रवार, 7 अगस्त तक इन चारों जिलों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मुंबई में अब बारिश की गतिविधि कम होने लगी है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है। मंगलवार, 4 अगस्त को शहर में हल्की बूंदाबांदी और भारी उमस बनी रही, जिससे लोगों को काफी बेचैनी महसूस हुई। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक गया, लेकिन उमस की वजह से यह 31 डिग्री जैसा महसूस हुआ।
आने वाले दिनों के लिए मौसम का अनुमान इस प्रकार है कि बुधवार, 5 अगस्त को अधिकतम तापमान 29 डिग्री, गुरुवार को 30 डिग्री और शुक्रवार को 31 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। AccuWeather के मुताबिक अगस्त के महीने में मुंबई का तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
IMD ने यह भी बताया है कि ठाणे, मुंबई और रायगढ़ में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पालघर जिले में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पूरे भारत के अधिकांश हिस्सों में अगस्त महीने का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है।