Mumbai, Thane समेत 4 जिलों में भारी बारिश का Orange Alert, IMD ने लोगों को सावधान रहने की सलाह दी

Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों प

Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मानसून ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विभाग (IMD) ने शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 को मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ जगहों पर मध्यम से तेज बारिश हो सकती है, इसलिए लोग जरूरी सावधानी बरतें।

IMD के मुताबिक, मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए यह अलर्ट 4 जुलाई तक रहेगा, जबकि मुंबई में 5 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी रखा गया है। रायगढ़ में 2 जुलाई को रेड अलर्ट था। ऑरेंज अलर्ट का मतलब है कि 24 घंटे में 115.6 mm से 204.4 mm तक बारिश हो सकती है। इससे सड़कों और निचले इलाकों में पानी भरने का खतरा बढ़ जाता है।

BMC ने भी मुंबई और उपनगरों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें। IMD के महानिदेशक मृत्युंजय मोपात्रा ने बताया कि जुलाई के बारिश पैटर्न पर कमजोर एल नीनो (El Niño) का असर दिख सकता है।

पिछले कुछ दिनों में बारिश ने काफी नुकसान भी पहुंचाया है। 2 जुलाई को मुंबई के चांदिवली इलाके में एक व्यक्ति की खुले मैनहोल में गिरने से मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से रायगढ़, पालघर और पनवेल के स्कूलों को 2 जुलाई को बंद रखना पड़ा। फ्लाइट्स पर भी असर पड़ा है, जिसके कारण Indigo और Akasa Air ने मुंबई एयरपोर्ट आने-जाने वाली उड़ानों के लिए चेतावनी जारी की थी।

शहर के अलग-अलग हिस्सों में भारी जलजमाव देखा गया है। अंधेरी सबवे, वडाला, वर्ली और बीकेसी (BKC) जैसे इलाकों के साथ-साथ ठाणे, अंबरनाथ, कल्याण और भिवंडी में भी पानी भर गया। आंकड़ों की बात करें तो 2 जुलाई की सुबह तक मुंबई शहर में 114 mm, पूर्वी उपनगरों में 102 mm और पश्चिमी उपनगरों में 109 mm बारिश दर्ज की गई।