Mumbai, Thane और Navi Mumbai में भारी बारिश का अलर्ट, स्कूल-कॉलेज बंद और यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं टली
Maharashtra: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी बारिश के चलते सोमवार, 6 जुलाई 2026 को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज
Maharashtra: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में भारी बारिश के चलते सोमवार, 6 जुलाई 2026 को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित की गई है। मौसम विभाग (IMD) ने भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी देते हुए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस वजह से छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
मुंबई यूनिवर्सिटी ने भी 6 जुलाई को होने वाली अपनी सभी परीक्षाएं टाल दी हैं। यूनिवर्सिटी के बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन एंड इवैल्यूएशन ने इसके लिए सर्कुलर जारी किया है और बताया है कि नई तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएंगी।
बीएमसी (BMC) ने मुंबई के सभी सरकारी, प्राइवेट और बीएमसी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया है। वहीं ठाणे जिला कलेक्टर श्रीकृष्णनाथ पांचाल ने जिले के सभी आंगनवाड़ियों, बालवाड़ियों और प्राथमिक व माध्यमिक स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है। नवी मुंबई नगर निगम (NMMC) ने भी अपने क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में छुट्टी घोषित की है और लोगों से कहा है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें।
पालघर में भी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की पुष्टि हुई है। हालांकि, सरकारी और प्राइवेट ऑफिस सामान्य रूप से काम करेंगे। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर और रायगढ़ जिलों के लिए ऑरेंज वॉर्निंग जारी की थी। मुंबई में हालात यह हैं कि जुलाई महीने की 80 प्रतिशत बारिश सिर्फ चार दिनों में ही हो चुकी है।
बारिश का असर यातायात पर भी पड़ा है। करजत-लोनावला सेक्शन में लैंडस्लाइड होने की वजह से मुंबई और पुणे के बीच ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे सेंट्रल रेलवे की कई ट्रेनों को रद्द या उनके रूट बदलने पड़े हैं।