Mumbai, Thane समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का Red Alert, स्कूल बंद और ट्रैफिक जाम का खतरा
Maharashtra: मुंबई, ठाणे और पालघर में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार 1 जुलाई 2026 को इन इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी, जिसे शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया। कुछ इलाकों में यह अलर्ट 4 या 5 जुलाई तक
Maharashtra: मुंबई, ठाणे और पालघर में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। बुधवार 1 जुलाई 2026 को इन इलाकों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी गई थी, जिसे शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया। कुछ इलाकों में यह अलर्ट 4 या 5 जुलाई तक रह सकता है। कोंकण और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में 7 जुलाई तक भारी बारिश होने की संभावना है।
भारी बारिश की वजह से मुंबई के कई निचले इलाकों जैसे अंधेरी सबवे, बीकेसी, वडाला और वर्ली में पानी भर गया। इससे सड़कों पर ट्रैफिक की रफ्तार धीमी हो गई और लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत हुई। लोकल ट्रेनें भी प्रभावित हुईं, सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे की ट्रेनों में देरी हुई और हार्बर लाइन में ओवरहेड तार टूटने से सेवाएं कुछ देर के लिए रुक गईं।
बारिश का असर जान-माल पर भी पड़ा। चेंबूर में एक स्कूल वैन पर पेड़ गिरने से एक छात्र की मौत हो गई, जबकि वॉल्केश्वर में इमारत का हिस्सा गिरने से 51 साल की महिला की जान चली गई। इस घटना के बाद BMC के एक अधिकारी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, पवई झील 1 जुलाई की सुबह 5:30 बजे ओवरफ्लो हो गई।
प्रशासन ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। रायगढ़ जिला कलेक्टर किशन जवाले ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए 2 जुलाई को कई तालुकों के प्राइमरी और सेकेंडरी स्कूलों और आंगनवाड़ियों में छुट्टी घोषित कर दी है।
समुद्र में भी खतरा बढ़ गया है। 5 जुलाई तक तटों पर 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है और बंदरगाहों पर चेतावनी संकेत जारी किए गए हैं।
मुंबई के सात जलाशयों में जलस्तर 6.75% से बढ़कर 7.18% हो गया है, लेकिन यह पिछले साल के मुकाबले काफी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, 3 जुलाई के आसपास बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से मध्य भारत में मानसून और मजबूत होगा।