Mumbai, Thane समेत कई जिलों में भारी बारिश का Red Alert, अगले 3 दिन तक संभलकर रहने की सलाह
Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने शनिवार को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसका असर रविवार और सोमवार तक भी रह सकता है। शहर और उपनगरों में बहुत भा
Maharashtra: मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। IMD ने शनिवार को मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है, जिसका असर रविवार और सोमवार तक भी रह सकता है। शहर और उपनगरों में बहुत भारी बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
बीते 24 घंटों में मुंबई के कई हिस्सों में 100 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बांद्रा में सबसे ज्यादा 150.6 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि विक्रोली और परेल जैसे इलाकों में भी भारी बारिश दर्ज की गई। ठाणे में भी 77.18 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश की वजह से लोकल ट्रेनों की रफ्तार धीमी रही और यात्रियों को देरी का सामना करना पड़ा। हालांकि, BEST बसें और अन्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट चालू हैं।
प्रशासन ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिना जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें। खास तौर पर निचले इलाकों में रहने वाले लोग सावधान रहें क्योंकि भारी बारिश के साथ हाई टाइड का भी खतरा है। ठाणे और कल्याण-डोंबिवली इलाके के स्कूलों और कॉलेजों में 4 जुलाई को छुट्टी घोषित की गई है, लेकिन मुंबई में BMC ने कोई सामूहिक छुट्टी नहीं दी है।
इस बारिश का असर राज्य के अन्य हिस्सों में भी दिखा है। महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो चुकी है। माटुंगा में एक पेड़ गिरने से खड़ी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं और विरार व नालासोपारा जैसे इलाकों में पानी भर गया। मेट्रो लाइन 2 की सेवाएं भी दहिसर के पास तकनीकी खराबी के कारण कुछ समय के लिए प्रभावित हुईं।
| संस्था/इलाका | हेल्पलाइन नंबर |
|---|---|
| BMC हेल्पलाइन | 1916 |
| ठाणे नगर निगम | 022-25364779 / 02225301740 |
| पालघर हेल्पलाइन | 02525 297474 / 82379 78873 |
| ठाणे डिजास्टर मैनेजमेंट | 1800-222-108 / 8657887101 |
| पनवेल नगर निगम | 02227458040/41/42 |