Mumbai में काजू कतली से निकला जंग लगा स्टेपलर पिन, Tewari Bros. Mithaiwala का FSSAI लाइसेंस सस्पेंड
Maharashtra: मुंबई की जानी-मानी मिठाई की दुकान Tewari Bros. Mithaiwala मुश्किलों में फंस गई है। दुकान से खरीदी गई काजू कतली में जंग लगा हुआ स्टेपलर पिन मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। महाराष्ट्र Food and Drug
Maharashtra: मुंबई की जानी-मानी मिठाई की दुकान Tewari Bros. Mithaiwala मुश्किलों में फंस गई है। दुकान से खरीदी गई काजू कतली में जंग लगा हुआ स्टेपलर पिन मिलने के बाद प्रशासन ने सख्त एक्शन लिया है। महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने इस दुकान का FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है।
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब Prannoy Palav नाम के एक ग्राहक ने 29 जुलाई 2026 को Charni Road आउटलेट से 500 ग्राम काजू कतली खरीदी थी। मिठाई खाते समय उन्हें उसमें एक जंग लगा धातु का पिन मिला, जिसकी जानकारी उन्होंने 1 अगस्त को Instagram पर पोस्ट की। इसके बाद ग्राहक ने FDA में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलते ही 4 अगस्त को FDA के अधिकारियों ने दुकान का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों को वहां साफ-सफाई और हाइजीन से जुड़ी कई कमियां मिलीं। FDA ने मिठाई के सैंपल लैब टेस्टिंग के लिए भेजे हैं और तुरंत प्रभाव से लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। एक अधिकारी ने बताया कि सैंपल की जांच पूरी होने तक यह कहना जल्दबाजी होगी कि पिन मिठाई में कैसे आया, क्योंकि यह ब्लैकमेल करने की कोशिश भी हो सकती है।
वहीं दुकान के मालिक S.K. Tewari ने ग्राहक के उन आरोपों से इनकार किया है जिसमें कहा गया था कि मामले को दबाने के लिए सेटलमेंट की पेशकश की गई थी। बता दें कि FSSAI ने जून 2026 में ही पूरे देश में निर्देश जारी किया था कि खाने की पैकिंग में स्टेपलर पिन या किसी भी धातु की चीज का इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे सेहत को गंभीर खतरा हो सकता है। ENT स्पेशलिस्ट डॉ. सलोनी राज्यगुरु के मुताबिक ऐसी चीजें निगलने से अंदरूनी चोट, संक्रमण और दम घुटने जैसी समस्या हो सकती है।