Mumbai में काजू कतली से निकला स्टेपलर पिन, FDA ने Tewari Bros. Mithaiwala का लाइसेंस किया सस्पेंड
Maharashtra: मुंबई के चर्नी रोड इलाके में मशहूर मिठाई की दुकान Tewari Bros. Mithaiwala के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दुकान की काजू कतली में स्टेपलर पिन मिलने के बाद महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA
Maharashtra: मुंबई के चर्नी रोड इलाके में मशहूर मिठाई की दुकान Tewari Bros. Mithaiwala के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दुकान की काजू कतली में स्टेपलर पिन मिलने के बाद महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने इस आउटलेट का FSSAI लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। यह कदम ग्राहकों की सेहत और खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।
पूरा मामला 29 जुलाई 2026 का है जब प्रन्नॉय पालव नाम के एक व्यक्ति ने इस दुकान से काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू खरीदे थे। मिठाई खाते समय उन्हें उसमें एक जंग लगा हुआ मेटल पिन मिला। प्रन्नॉय ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्होंने दुकान की रसोई में गंदगी होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतनी बड़ी दुकान में क्वालिटी कंट्रोल का इतना अभाव कैसे हो सकता है।
शिकायत मिलने के बाद FDA के अधिकारियों ने चर्नी रोड स्थित आउटलेट का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान मिली कमियों के आधार पर 3 अगस्त 2026 को दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इस मामले में दुकान के मालिक ने अपनी गलती मानते हुए लापरवाही की बात स्वीकार की है, हालांकि उन्होंने ग्राहक को पैसे देकर मामला रफा-दफा करने के आरोपों से इनकार किया है।