Mumbai में मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 9 हजार रुपये बरामद

Maharashtra/Mumbai: दादर ईस्ट के एक मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोइवाड़ा पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी के सभी सामान और पैसे बरामद कर लिए हैं। पुलिस

Maharashtra/Mumbai: दादर ईस्ट के एक मंदिर से दानपात्र चोरी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भोइवाड़ा पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए चोरी के सभी सामान और पैसे बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 9,000 रुपये की रकम बरामद की है।

यह घटना दादर ईस्ट के नाइगांव इलाके में सदानंद जाधव मार्ग पर स्थित व्याघेश्वर महादेव मंदिर की है। मंदिर के पुजारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 28 जून की रात 9 बजे से 29 जून की सुबह 6 बजे के बीच मंदिर से दानपात्र चोरी हो गए हैं। इस शिकायत के बाद भोइवाड़ा पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस की स्पेशल टीम ने टेक्निकल एनालिसिस और लोकल खुफिया जानकारी की मदद से तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रोहित मल्लेश खंडागले (21), आदित्य रमेश प्रसाद (22) और साहिल शेख उर्फ मांडवा के रूप में हुई है। रोहित सेवरी में कार वॉश का काम करता था, जबकि आदित्य एंटोप हिल में कैटरिंग का काम करता था और साहिल भी एंटोप हिल के बंगालीपुरा का रहने वाला है।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 332B, 331(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।