Mumbai के Taj Lands End पर BMC ने लगाया 5 करोड़ का जुर्माना, कुल बकाया पहुंचा 103 करोड़ के पार
Finance : देश की सबसे बड़ी होटल कंपनी IHCL के मुंबई स्थित होटल Taj Lands End पर बीएमसी ने भारी जुर्माना लगाया है। प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया भुगतान न होने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताय
Finance : देश की सबसे बड़ी होटल कंपनी IHCL के मुंबई स्थित होटल Taj Lands End पर बीएमसी ने भारी जुर्माना लगाया है। प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया भुगतान न होने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि साल 2026-27 के टैक्स बिल में यह जुर्माना जोड़ा गया है।
बीएमसी के नियमों के मुताबिक, अगर 30 जून की समय सीमा के बाद टैक्स नहीं भरा जाता, तो हर महीने 2% का जुर्माना लगता है। भुगतान न करने पर प्रॉपर्टी को सील करने या उसकी नीलामी तक की जा सकती है। IHCL ने साफ किया है कि कंपनी ने किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है और फिलहाल इस टैक्स बिल को लेकर विवाद चल रहा है। कंपनी का मानना है कि इस जुर्माने से उनके कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| नया जुर्माना | ₹5,51,35,972 |
| कुल बकाया जुर्माना | ₹103,08,31,312 |
| टैक्स वर्ष | 2026-27 |
| संबंधित अथॉरिटी | BMC (बृहन्मुंबई नगर निगम) |
शेयर बाजार की बात करें तो 12 अगस्त 2026 को IHCL का शेयर ₹724 पर बंद हुआ। यह अपने 52 हफ्ते के उच्चतम स्तर से 10.83% नीचे है, लेकिन निचले स्तर से 28.14% ऊपर है। एक्सपर्ट्स ने इस शेयर पर अपनी राय दी है:
- Anand Rathi: ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹845 का टारगेट प्राइस दिया है।
- Motilal Oswal: ‘Buy’ रेटिंग के साथ ₹870 का टारगेट प्राइस बताया है।
- अन्य विश्लेषक: मई और अप्रैल 2026 में ₹800 से ₹960 तक का टारगेट प्राइस दिया था।
दिया हुआ जानकारी बस Expert की राय है, शेयर बाजार में निवेश जोखिम भरा हो सकता है, कृपया अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श करें।, Disclaimer: Stock market investments can be risky, please consult your financial advisor.