Mumbai के Taj Hotel को BMC का 22 करोड़ का नोटिस, 26/11 के बाद लगाए गए बैरिकेड्स पर मांगा पैसा

Maharashtra: मुंबई के मशहूर Taj Mahal Palace Hotel की मुश्किलें बढ़ गई हैं। Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने होटल को करीब 22 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है। यह पूरा मामला होटल के बाहर सुरक्षा के लिए लगाए

Maharashtra: मुंबई के मशहूर Taj Mahal Palace Hotel की मुश्किलें बढ़ गई हैं। Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) ने होटल को करीब 22 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस भेजा है। यह पूरा मामला होटल के बाहर सुरक्षा के लिए लगाए गए बैरिकेड्स, बोलार्ड्स और प्लांटर्स से जुड़ा है, जो 26/11 आतंकी हमलों के बाद लगाए गए थे।

जानकारी के मुताबिक, होटल ने जून 2009 में सुरक्षा के लिहाज से अपने परिसर के चारों ओर ये इंतजाम किए थे। BMC के नियमों के अनुसार, सार्वजनिक सड़क और फुटपाथ का इस्तेमाल करने पर शुल्क देना होता है। दिसंबर 2020 में नेशनल सिक्योरिटी का हवाला देते हुए BMC ने होटल को रोड ऑक्यूपेशन चार्ज में 50 प्रतिशत की छूट दी थी और फुटपाथ की फीस पूरी तरह माफ कर दी थी। लेकिन मई 2025 में BMC एडमिनिस्ट्रेटर ने इन सभी छूटों को वापस ले लिया।

BMC के A वार्ड ने 8 जुलाई को दूसरा डिमांड नोटिस जारी किया है, जिसमें भुगतान के लिए एक महीने का समय दिया गया है। अगर होटल समय पर पैसा जमा नहीं करता है, तो 1 सितंबर 2025 से 15 प्रतिशत प्रति महीना की दर से ब्याज लगाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि Bombay Stock Exchange (BSE) जैसे अन्य संस्थानों ने भी इस तरह के शुल्क चुकाए हैं, इसलिए नियमों में एकरूपता रखने के लिए यह फैसला लिया गया।

दूसरी तरफ, Taj Mahal Palace Hotel के प्रतिनिधि BMC के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। होटल मैनेजमेंट का तर्क है कि ये सुरक्षा इंतजाम किसी व्यापारिक फायदे के लिए नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा और 26/11 जैसी घटनाओं को रोकने के लिए लगाए गए थे, इसलिए इन्हें शुल्क से मुक्त रखा जाना चाहिए। A वार्ड के असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर गजनान बेलासे ने बताया कि होटल को रिमाइंडर भेजा जाएगा और भुगतान न होने पर ब्याज समेत कार्रवाई की जाएगी।